Airtel की ओर से अपना एक नया Rs 248 की कीमत में आने वाला प्रीपेड प्लान (prepaid plan) (FRC) लॉन्च कर दिया गया है।
नई दिल्ली: Airtel की ओर से अपना एक नया Rs 248 की कीमत में आने वाला प्रीपेड प्लान (prepaid plan) (FRC) लॉन्च कर दिया गया है। यह FRC प्लान है, यानी इस प्लान को यूजर्स पहले रिचार्ज (recharge) के तौर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान ने कंपनी के मौजूदा 229 रुपये के प्लान को रिप्लेस किया है, या यूं भी कहा जा सकता है कि कंपनी ने 229 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है। इसी के साथ कंपनी ने 345 रुपये और 559 रुपये के FRC प्लान को भी रीमूव कर दिया है। अब Airtel के पास 76 रुपये, 178 रुपये, 248 रुपये और 495 रुपये के FRC मौजूद हैं।

एयरटेल के और भी FRC प्लान्स के बारें में यहां देखें
Airtel FRC 76: इस प्लान में यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम (talk time) दिया जाता है। सभी वॉयस कॉल्स 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाती हैं। वहीं, 100 एमबी डाटा भी उपलब्ध कराया जाता है।
Airtel FRC 178: इसके तहत यूजर्स को 1 जीबी 3G/4G डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल (unlimited loacal) और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही रोमिंग आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी दी जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे।
Airtel FRC 248: प्लान में कंपनी यूजर्स को 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 39.2 जीबी डाटा दिया जायेगा। हालांकि इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल (unlimited local), एसटीडी (std)और नेशनल रोमिंग वॉयस कॉलिंग (national roming voice calling) की सुविधा भी दी जा रही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन उपलब्ध कराए जायेंगे।
Airtel FRC 495: इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए 1.4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी के बेनिफिट्स (benifits) दूसरे प्लान्स जैसे ही हैं।
हालांकि जानकारी दें कि प्लान्स के साथ कंपनी कुछ नियम व शर्तें भी दे रही है। इन प्लान्स में वॉयस कॉलिंग (voice calling) नॉर्मल यूसेज के लिए दी जा रही हैं, अगर कंपनी को लगता है कि यूजर अनलिमिटेड (unlimited) वॉयस कॉलिंग का इस्तेमाल गलत तरीके यानी लंबी बातें करने के लिए कर रहा है तो यह बेनिफिट खत्म कर दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान को केवल My Airtel app या वेबसाइट के जरिए ही रिचार्ज कराया जा सकता है। इसके अलावा सिम कार्ड (sim card) लेते समय भी इसे रिचार्ज कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications