नई दिल्ली। देश की बड़ी 5 कंपनियां अपने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के ऑफर लेकर बाजार में आई हैं। इन कंपनियों के एनसीडी (NCD) में लोग 10 साल तक की लम्बी अविध के लिए निवेश कर सकते हैं। कुछ कंपनियां एनसीडी (NCD) पर 10 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दे रहीं हैं। हाल ही में आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट में कमी की है, इसका मतलब है कि जल्द ही बैंक अपनी कर्ज की दरों में कमी करेंगे। जैसे ही बैंकों का कर्ज सस्ता होगा, वैसे ही जमा की दर यानी एफडी (FD) की ब्याज दरें भी कम होंगी। ऐसे में लोग इन एनसीडी (NCD) में पैसा लगाकर लम्बे समय तक अच्छा ब्याज पा सकते हैं।

एनसीडी (NCD) में निवेश पर क्या रखें सावधानी
एनसीडी (NCD) निवेश बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले एनसीडी (NCD) की रेटिंग जरूर देखनी चाहिए। जिस एनसीडी (NCD) की रेटिंग अच्छी हो उसमें निवेश ठीक रहता है। AAA स्टेबल या इससे ऊपर की रेटिंग को अच्छा माना जाता है।
एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance)
एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) एनसीडी (NCD) के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस एनसीडी (NCD) का बेस साइज 500 करोड़ रुपये है, हालांकि अगर कंपनी चाहे तो 500 करोड़ रुपये और ले सकती है। यह एनसीडी (NCD) आज खुल गया है और 18 अप्रैल को बंद होगा। एनसीडी (NCD) को CARE ने AAA स्टेबल और ICRA ने AAA स्टेबल रेटिंग दी है।
-एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) एनसीडी (NCD) के 3 साल, 5 साल और 8 साल के लिए जारी किए जा रहे हैं। इसमें 8.66 फीसदी से 9.05 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
-एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) एनसीडी (NCD) की फेसवैल्यू 1000 रुपये है। लोगों को कम से कम 10 बांड में निवेश करना होगा। इस प्रकार इस एनसीडी (NCD) में -न्यूनतम 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा। अगर कोई सीमा से ज्यादा का निवेश करना चाहता है तो उसे 1000 रुपये के मल्टीपल में करना होगा। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) का एनसीडी (NCD)
मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) एनसीडी (NCD) के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) एनसीडी (NCD) का बेस साइज 200 करोड़ रुपये है, जबकि कंपनी के पास यह अधिकार है कि इसे 300 करोड़ रुपये और बढ़ा सकती है। इस प्रकार यह कंपनी 500 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है। यह एनसीडी (NCD) आज खुलकर 8 मई को बंद होगा। इस एनसीडी (NCD) को BWR ने AA स्टेबल और ACUITE ने AA स्टेबल रेटिंग दी है।
-मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) एनसीडी (NCD) 3 साल, 5 साल और 10 साल के लिए जारी की जा रही है। यानी इसमें पैसा लगाने वालों को इतने दिनों के लिए निवेश का मौका मिलेगा। इस मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) एनसीडी (NCD) में सबसे अधिक 10.04 फीसदी से लेकर 10.75 फीसदी तक का सालाना ब्याज का ऑफर दिया गया है।
-मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) एनसीडी (NCD) में न्यूनतम निवेश कम से कम 10 बांड के लिए करना होगा। हर बांड 1000 रुपये का है, ऐसे में न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। 10 हजार रुपये से ज्यादा का निवेश करने के लिए 1000 रुपये के मल्टीपल में कितना भी निवेश किया जा सकता है।
मुथूट होम फाइनेंस (muthoot home finance) की एनसीडी (NCD)
मुथूट होम फाइनेंस (muthoot home finance) एनसीडी (NCD) के माध्यम से 300 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। इसका बेस साइज 150 करोड़ रुपये है, हालांकि कंपनी के पास यह अधिकार है कि उसे 150 करोड़ रुपये और बढ़ा सकती है। यह एनसीडी (NCD) आज से खुल गया है और इसमें 7 मई तक निवेश किया जा सकेगा। मुथूट होम फाइनेंस (muthoot home finance) एनसीडी (NCD) को CRISIL ने AA स्टेबल की रेटिंग दी है।
-मुथूट होम फाइनेंस (muthoot home finance) एनसीडी (NCD) की मेच्योरिटी 24 माह, 38 माह, 60 माह और 90 माह तय की गई है। लोग समय के इन विकल्पों के हिसाब से निवेश कर सकते हैं। मुथूट होम फाइनेंस (muthoot home finance) एनसीडी (NCD) में 9.25 फीसदी से 10 फीसदी सालाना तक ब्याज देने का वादा कर रही है।
-मुथूट होम फाइनेंस (muthoot home finance) एनसीडी (NCD) में न्यूनतम कम से कम 10 बांड में निवेश करना जरूरी है। एक बांड 1000 रुपये का है ऐसे में न्यूनतम निवेश 10,000 रुपये है। अगर कोई निवेश इससे ज्यादा करना चाहता है तो उसे 1000 रुपये के मल्टीपल में निवेश करना होगा।
श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर (SREI Infra) का एनसीडी (NCD)
श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर (SREI Infra) एनसीडी (NCD) के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस एनसीडी (NCD) में लोग 400 दिन, 3 साल और 5 साल के विकल्पों में निवेश कर सकते हैं। इस एनसीडी (NCD) में कंपनी 9.75 फीसदी से लेकर 10.75 फीसदी तक ब्याज देने का ऑफर दे रही है। कंपनी अपने वर्तमान निवेशकों और वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज देने ऑफर भी दे रही है। वहीं अगर कोई चाहता है कि तो वह मंथली भी ब्याज ले सकता है। यह एनसीडी (NCD) निवेश के लिए कल यानी 9 अप्रैल को खुल रहा है और इसमें 9 मई तक निवेश किया जा सकता है। इस एनसीडी (NCD) को Brickwork ने AA+ की रेटिंग दी है।
श्रीराम सिटी यूनियन (Shriram city union) का एनसीडी (NCD)
श्रीराम सिटी यूनियन (Shriram city union) का एनसीडी (NCD)
श्रीराम सिटी यूनियन (Shriram city union) एनसीडी (NCD) के जरिए 750 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस एनसीडी (NCD) में लोग 2 साल, 3 साल और 5 साल के विकल्पों में निवेश कर सकते हैं। इस एनसीडी (NCD) में कंपनी 9.26 फीसदी से लेकर 9.75 फीसदी तक ब्याज देने का ऑफर दे रही है। वहीं अगर कोई चाहता है कि तो वह मंथली भी ब्याज ले सकता है। यह एनसीडी (NCD) निवेश के लिए खुल चुका है और इसमें 3 मई तक निवेश किया जा सकता है। इस एनसीडी (NCD) को Care ने AA+ और Crisil ने AA की रेटिंग दी है।
(नोट : एनसीडी (NCD) में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें। यहां पर एनसीडी (NCD) के बारे में जानकारी कंपनियों के प्रास्पेक्टस से ली गई है। )
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications