नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (stock market) में लगातार सातवें सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा और सप्ताह के दौरान सेंसेक्स (sensex) में रिकॉर्ड स्तर 39,270.14 तक उछल दर्ज किया गया। हालांकि उसके बाद मुनाफावसूली के कारण गिरावट दर्ज की गई, फिर भी पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख संवेदी सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (sensex) पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 189.32 अंक यानी 0.49 फीसदी ऊपर 38,862.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42.05 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 11,665.95 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिड-कैप सूचकांक साप्ताहिक आधार पर 29.74 अंक यानी 0.19 फीसदी बढ़त के साथ 15,509.36 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई का स्मॉल कैप सूचकांक 18.51 अंक यानी 0.12 फीसदी बढ़त के साथ 15,045.87 पर बंद हुआ।
सप्ताह के आरंभ में सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और सेंसेक्स 198.96 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर उठकर 38,871.87 पर बंद हुआ। निफ्टी सोमवार को 31.70 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 11,655.60 पर बंद हुआ।
घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 184.78 अंक यानी 0.48 फीसदी तेजी के साथ 39,056.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 44.05 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 11,713.20 पर बंद हुआ।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 39,270.14 तक उछला। सेंसेक्स 179.53 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 38,877.12 पर और निफ्टी 69.25 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 11,643.95 पर बंद हुआ।
अगले दिन गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दर यानी रेपो रेट को 6.25 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया। हालांकि इस कटौती के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 192.40 अंक यानी 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 38,684.72 पर और निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 11,598 पर रहा।
लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसक्स 177.51 अंक यानी 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 38,862.23 पर रहा, जबकि निफ्टी (nifty) 67.95 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 11,665.95 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : जानें बच्चे के नाम Mutual Fund खरीदने का तरीका, हो जाएगा करोड़पति
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications