शन‍िवार को सोना एवं चांदी की कीमत यहां देखें

शन‍िवार को चांदी (silver) की कीमत घटी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त कारोबार के बीच शनिवार को सोना (gold) 20 रुपये चमककर 32,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया।

नई द‍िल्‍ली: शन‍िवार को चांदी (silver) की कीमत घटी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त कारोबार के बीच शनिवार को सोना (gold) 20 रुपये चमककर 32,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। जबकि चांदी 30 रुपये की मामूली गिरावट में 38,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु में नरमी रही। लंदन का सोना हाजिर 1.25 डॉलर टूटकर 1,291.35 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालाँकि, भविष्य में दाम बढ़ने की उम्मीद में जून का अमेरिकी सोना वायदा 1.60 डॉलर की बढ़त में 1,294.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

Know What Is The Price Of Today Gold And Silver In India

अंतरराष्ट्रीय स्तर में सोने चांदी की कीमत

बता दें कारोबारियों ने बताया कि सर्राफा बाजार में शनिवार को कारोबार सुस्त रहा, लेकिन घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए में सप्ताहांत पर रही नरमी के कारण स्थानीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर (international maket) पर चांदी हाजिर शुक्रवार को 0.03 डॉलर लुढ़ककर 15.09 डॉलर प्रति औंस रह गई थी। स्थानीय बाजार (local market) में सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए चमककर 32,790 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।

भारत में आज के सोने की कीमत यहां देखें

हांलाक‍ि बता दें क‍ि ग्राहकी उतरने से चांदी में नरमी रही। चांदी हाजिर 30 रुपए टूटकर 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा भी 10 रुपए की नरमी के साथ 37,520 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,790
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,620
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,500
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,520
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+