रेलवे की ओर से काफी अच्छी पहल की शुरुआत । रेलवे मंत्रालय (railway ministry) के तहत मिनी रत्न कंपनी रेलटेल (Mini Ratna company railtail)ने बताया कि देश भर में 1500 रेलवे स्टेशनों (railway stations)
नई दिल्ली : रेलवे की ओर से काफी अच्छी पहल की शुरुआत । रेलवे मंत्रालय (railway ministry) के तहत मिनी रत्न कंपनी रेलटेल (Mini Ratna company railtail)ने बताया कि देश भर में 1500 रेलवे स्टेशनों (railway stations) पर फ्री वाई फाई (free wi-fi) उपलब्ध करा दिया गया है। आपकी ट्रेन भले ही अक्सर लेट हो जाती हो, लेकिन स्टेशनों के वाई-वाई से जुड़ने की स्पीड जानकार आप हैरान रह जाएंगे। महज 7 दिन में भारतीय रेलवे (indian railway) के 500 स्टेशन वाई-फाई से लैस हो गए हैं। इसके साथ ही साहिबाबाद रेलवे स्टेशन रेलवायर वाई-फाई सुविधा वाला 1500वां स्टेशन बना है।

वाई-फाई की सुविधा अब छोटे स्टेशनों पर भी
बता दें कि रेलवे मंत्रालय (railway ministry) के तहत काम करने वाली मिनी रत्न कंपनी रेलटेल (Mini Ratna company railtail) को देश के सभी स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 4,791 रेलवे स्टेशनों पर इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए रेलटेल ने टाटा ट्रस्ट (tata trust) के साथ भी समझौता किया है। बता दें कि 'डिजिटल इंडिया' (digital india) पहल के तहत मोदी सरकार ने देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा देने का वादा किया था। जनवरी 2016 में पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन से हाई स्पीड (high speed) गूगल वाई-फाई (google wi-fi ) की शुरुआत हुई थी। बड़े स्टेशनों पर सुविधा देने के बाद अब छोटे स्टेशनों पर फोकस किया जा रहा है।
सलेक्ट करना होगा रेलवायर वाई-फाई नेटवर्क
इस बात की जानकारी दें कि इस सुविधा का इस्तेमाल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला कोई भी यात्री कर सकता है। स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई (free wi-fi) का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई ऑन करके रेलवायर वाई-फाई नेटवर्क को सेलेक्ट करना होगा। मोबाइल नंबर एंटर करने पर एक ओटीपी (OTP) प्राप्त होता है और यह एंटर करते ही मोबाइल वाई-फाई नेटवर्क (mobile wi-fi network) से जुड़ जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
