पिछले कुछ महीनों में सप्लाई में कमी के चलते विमान किराए (Airfare) में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। इतना ही नहीं बोइंग 737 मैक्स विमानों को परिचालन से हटा दिए जाने के कारण स्थिति और खराब हो गई है।
नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों में सप्लाई में कमी के चलते विमान किराए (Airfare) में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। इतना ही नहीं बोइंग 737 मैक्स विमानों को परिचालन से हटा दिए जाने के कारण स्थिति और खराब हो गई है।आपको बता दें कि फिच (fitch) की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। फिच रेटिंग्स (fitch rating) ने कहा है कि साल की दूसरी छमाही में यात्रा (travel) संबंधी मांग में होने वाली वृद्धि के बाद 737 मैक्स विमानों (Max planes) को खड़ा किए जाने और एशिया में विमान किराए में वृद्धि का असर मुख्य रूप से देखने को मिलेगा।

जानकारी दें कि फिच रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय संकट (Financial Crisis) के कारण जेट एयरवेज (jet airways) के विमानों के खड़े हो जाने, स्पाइसजेट (SpiceJet) द्वारा 737 मैक्स विमानों (Max planes) को परिचालन सेवाओं से हटाने और फरवरी के मध्य से मार्च तक इंडिगो (indigo) द्वारा उड़ानों की संख्या में कमी का आपूर्ति पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
इन वजहों से आई बढ़ोतरी
इंडिगो में पायलट की कमी: घरेलू विमानन (Domestic aviation) बाजार में सबसे पहले इंडिगो (indigo) भी नए संकट से जूझ रही है।
जेट की खराब हालत: बकाया न चुकाने के कारण जेट (jet) के कई विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।
बता दें कि एक्सिगो के सीईओ आलोक बाजपेयी का कहना है कि घरेलू क्षेत्र में हवाई किराया (air price) उच्चतम स्तर (highest level)पर है। खासकर दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर किराया। जबकि पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 70 फीसदी तक बढ़ गया है। जबकि दिल्ली से बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे किराया 30 फीसदी तक बढ़ गया है। वहीं जनवरी-फरवरी माह में एयरलाइंस ने सेल के ऑफर (sale offer) भी वापस ले लिए हैं। यहीं वजह हैं कि महंगे किराए से यात्रियों में अडवांस बुकिंग (advance booking) के जरिए सस्ते में टिकट लेने की होड़ बढ़ेगी। ईंधन (fuel) के मद में लागत बढ़ने से विमान सेवा कंपनियों ने पिछले तीन-चार महीने में औसत विमान किराए में बढ़ोतरी की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
