मेजन (amazon) के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff bezos) और उनकी पत्नी (wife) मैकेंजी बेजोस MacKenzie Bezos के बीच चल रहे तलाक के मामले को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
नई दिल्ली: अमेजन (amazon) के सीईओ जेफ बेजोस (Jeff bezos) और उनकी पत्नी (wife) मैकेंजी बेजोस MacKenzie Bezos के बीच चल रहे तलाक के मामले को लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बता दें कि जेफ बेजोस से तलाक (divorce) के बाद उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई है। वहीं दुनिया के सबसे अमीरों में वह 23वें नंबर पर हैं।
जबकि तलाक (divorce) के पहले जेफ बेजोस और मैकेंजी (Jeff bezos and MacKenzie Bezos) के पास संयुक्त (joint) रूप से अमेजन के 16 फीसदी शेयर थे, जिनमें से अब 4 फीसदी अब मैकेंजी के पास चले गए हैं। मैकेंजी के इन 4 फीसदी शेयरों की वेज्यू 2.5 लाख करोड़ रुपये के करीब है। जबकि जेफ बेजोस के पास बचे शेयरों की वैल्यू (share value) 11400 करोड़ डॉलर यानी करीब 7.8 लाख करोड़ रुपए है। यानीअब भी वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।

जेफ बेजोस के पास अमेजन के ज्यादा शेयर
आपको बता दें कि मैकेंजी (MacKenzie) दुनिया के टॉप 4 अमी महिलाओं में शामिल हो गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक उनसे आगे फ्रैंनक्वॉएज बेटेनकोर्ट मीयर्स (Francoquage Betancourt Meirs) (लोरियल, फ्रांस) 5370 करोड़ डॉलर, एलाइस वॉल्टन (वॉलमार्ट, यूएस) 4420 करोड़ डॉलर, जैकलीन मार्स (मार्स, यूएस) 3710 करोड़ डॉलर हैं। जेफ बेजोस के पास अमेजन के सबसे बड़े शेयरहोल्डर (share holders) हैं। जबकि दूसरे नंबर पर इन्वेस्टमेंट ग्रुप वेनगार्ड है। मैकेंजी तीसरी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई हैं। हालांकि, मैकेंजी ने अपने हिस्से के शेयरों के वोटिंग राइट्स (voting writes) बेजोस को दिए हैं। बेजोस के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट और स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन में भी उन्होंने कोई हिस्सेदारी नहीं मांगी है।
25 साल तक बेजॉस दंपत्ती साथ रहे
बता दें कि बेजॉस दंपत्ती (Bezos couple) ने इस साल जनवरी में अपने 25 साल के रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा की थी। दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ (55) और मैकेंजी (Jeff bezos and MacKenzie Bezos) (48) ने 90 के दशक के शुरुआत में शादी की थी। दोनों न्यू यॉर्क स्थित एक हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में काम करते थे। शादी के बाद जेफ ने अमेजन की नींव रखी। दोनों के चार बच्चे हैं। जेफ बेजॉस को दुनियाभर में मैनेजमेंट गुरु के तौर पर जाना जाता है और कंपनी का नेतृत्व अब जेफ ही करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications