शुक्रवार के कारोबार में सोने की कीमतों (gold price) में तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली: शुक्रवार के कारोबार में सोने की कीमतों (gold price) में तेजी देखने को मिली है। दिन का कारोबार खत्म होने पर सोना 100 रुपये के उछाल के साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (all india sarafa association) के मुताबिक सोने की कीमतों में उछाल स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते देखने को मिला है। चांदी (silver) 200 रुपए की बढ़त में 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

हालांकि मजबूत डॉलर (dollar) से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर चार डॉलर टूटकर 1,288.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह 10 सप्ताह के निचले स्तर से ज्यादा ऊपर नहीं है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.90 डॉलर की गिरावट में 1,293.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मूजबूत हुआ है। अमेरिकी रोजगार के मजबूत आंकड़ों की उम्मीद से भी डॉलर को समर्थन मिला है। मजबूत डॉलर से पीली धातु पर दबाव आता है। इस कारण आज सोने में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
भारत में सोने की आज की कीमत यहां देखें
चांदी में भी मजबूती
स्थानीय बाजार में कम कीमत पर जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए चमककर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। चांदी () में भी मजबूती देखी गयी। चांदी हाजिर 200 रुपए की छलांग लगाकर 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 65 रुपए चढ़कर 37,530 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,770
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,600
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,530
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,530
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
