नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (RBI) आज होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (RBI Credit Policy) में रेपो रेट (Repo rate) घटा सकता है। कई वित्तीय पैरामीटर ऐसे हैं जिनको आरबीआई (RBI) रेपो रेट तय करने का आधार बनाता है। जानकारों का मानना है कि यह पैरामीटर इशारा कर रहे हैं कि इस बार रेपो रेट (Repo rate) में करीब 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अगर ऐसा होता है काफी समय बाद ऐसा होगा जब आरबीआई लगातार दो बार रेपो रेट (Repo rate) में कटौती करे। आरबीआई (RBI) ने फरवरी की अपने समीक्षा बैठक में भी रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी, और यह घटाकर 6.25 फीसदी हो गई थी।

रेपो दर (Repo rate) में 0.25 प्रतिशत कटौती की संभावना
आरबीआई (RBI) की मौद्रिक समीक्षा नीति बैठक (RBI Credit Policy) 2 अप्रैल को शुरू हुई, जो 4 अप्रैल तक चलनी है। विशेषज्ञों की मानें, तो रिजर्व बैंक (RBI) आज यानी गुरुवार रेपो रेट (Repo rate) में 0.25 प्रतिशत की एक और कटौती कर सकता है। रिजर्व बैंक ने 18 महीने के बाद 7 फरवरी में ही रेपो दर (Repo rate) में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। ब्याज दर में एक के बाद एक कटौती से मौजूदा चुनावी मौसम में कर्ज लेने वालों को राहत मिल सकती है। मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के दायरे में बनी हुई है इससे उद्योग जगत एक और बार आधार दर कम करने की वकालत कर रहा है।
ये है रेटिंग एजेंसी का अनुमान
रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने एक रिपोर्ट में कहा कि उसका अनुमान है कि आगामी मौद्रिक समीक्षा बैठक (RBI Credit Policy) में ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की जा सकती है। आरबीआई एमपीसी की मौद्रिक नीति समीक्षा (RBI Credit Policy) को 4 अप्रैल 2019 को 11.45 मिनट पर वेबसाइट पर डाल देगी। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को कर्ज देता है।
यह भी पढ़ें : SBI : जानें सैलरी अकाउंट में क्या-क्या देता है मुफ्त
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
