RBI Credit Policy : आरबीआई (rbi) ने गुरुवार को जारी क्रेडिट पॉलिसी (RBI Credit Policy) में रेपो रेट (repo rate) को 0.25 फीसदी घटा दिया है। अब रेपो रेट 6.25 फीसदी से घट कर 6 फीसदी हो गई है। ऐसी उम्मीद की जाती है कि अगर बैंकों (bank) ने भी इतना ही लाभ अपने होम लोन (home loan) ग्राहकों (customer) को दिया तो उनको ईएमआई (EMI) घट जाएगी जिससे उन्हें हजारों रुपये का फायदा मिलेगा। अगर किसी ने 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है तो उसको अधिकतम करीब 78 हजार रुपये तक का फायदा हो सकता है। यह गणना एसबीआई (SBI) के होमलोन की 8.15 फीसदी ब्याज दर से 15 साल के होम लोन (home loan) को लेकर की जा रही है।

जानें कैसे मिलेगा फायदा
अगर किसी ने फरवरी की शुरुआत में 15 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन (home loan) लिया है, तो उसकी हर माह 8.15 फीसदी ब्याज के साथ किस्त (EMI) 28929.95 रुपये की होगी। वहीं अगर बैंक (bank) आज आई क्रेडिट पॉलिसी में घटाए गए 0.25 फीसदी रेपो रेट (repo rate) का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देते हैं तो उनको होम लोन (home loan) की ब्याज दर घटा कर 7.90 फीसदी रह जाएगी। इस ब्याज दर से उनकी किस्त (EMI) घट कर 28929.95 रुपये रह जाएगी।
कितना होगा फायदा
अगर बैंक (bank) अपनी होम लोन (home loan) की ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाते हैं तो होम लोन (home loan) लेने वालों की किस्त (EMI) हर माह करीब 433 रुपये घट सकती है। यह फायदा एक साल में करीब 5196 रुपये का होगा। वहीं यह फायदा 5 साल में 25980 रुपये का और 10 साल में 51960 रुपये का होगा। लेकिन अगर किसी ने मार्च या अप्रैल 2019 की शुरुआत में ही होम लोन (home loan) लिया है तो उसको सबसे ज्यादा फायदा करीब 77940 रुपये का होगा।
कब मिलेगा यह फायदा
होम लोन (home loan) के अलावा अन्य तरह के लोन (loan) लेने वालों को यह फायदा तभी मिलेगा जब बैंक (bank) और वित्तीय संस्थान (financial institution) अपनी ब्याज दरें घटाएंगे। यह भी हो सकता कि बैंक 0.25 फीसदी घटी रेपो रेट (repo rate) का पूरा फायदा अपने ग्राहकों को न दें। बैंक अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार फायदा इस घटी रेपो से कम भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Home Loan : 25 साल का लोन 10 साल में पटाने का ये है फार्म्यूला
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
