आय दिन जेट एयरवेज (Jet Airways)की समस्याएं (Issues) बढ़ती जा रही है। जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों के मार्च महीने के वेतन (salary) को टाल दिया है।
नई दिल्ली : आय दिन जेट एयरवेज (Jet Airways)की समस्याएं (Issues) बढ़ती जा रही है। जेट एयरवेज ने अपने कर्मचारियों के मार्च महीने के वेतन (salary) को टाल दिया है। बता दें कि बुधवार को इस बात की जानकारी मिली कि आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज (Jet Airways) ने अपने कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान को टाल दिया है। कंपनी के लिए इसके लिए डेट-रिकास्ट प्लान (Debt-rest plan) को अंतिम रूप देने में आ रही मुश्किलों का हवाला दिया है। दरअसल इस प्लान के तहत एसबीआई (sbi) के अगुआई वाले कंसोर्टियम (Consortium) को एयरलाइन का मैनेजमेंट कंट्रोल (Management control) अपने हाथ में लेना है। जेट एयरवेज (Jet Airways) के इस फैसले का असर उसके 16 हजार कर्मचारियों (employee) पर पड़ेगा।

इस बात से अवगत करा दें कि इससे पहले, जेट एयरवेज अगस्त महीने से अपने पायलटों (Pilots), इंजीनियरों (Engineers) और वरिष्ठ अधिकारियों (Senior officials) की सैलरी में देरी करती रही है। जिनका जनवरी से भुगतान नहीं किया गया है। कंपनी की वेतन सूची में 16,000 से अधिक कर्मचारी हैं। जेट एयरवेज के मुख्य पीपल अधिकारी राहुल तनेजा (Rahul Taneja) ने कर्मचारी के साथ पत्राचार (Correspondence) में कहा, समाधान योजना को अंतिम रूप देने में जटिलताओं को देखते हुए इसमें उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। हालांकि, हम समाधान खोजने के लिए संस्थानों और ऋणदाताओं (Institutions and Lenders) के साथ विचार-विमर्श (discussion) कर रहे हैं और इसे लेकर प्रयास करते रहेंगे।
वहीं उन्होंने कहा, मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कहा कि हम बताना चाहते हैं कि मार्च 2019 के वेतन में देरी होगी। ध्यान देने वाली बात यह हैं कि प्रबंधन ने यह नहीं बताया है कि वेतन (salary) कब दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि कंपनी 9 अप्रैल को इस मामले में अगली जानकारी देगी।
फंड टेक्निकल वजहों से जारी नहीं हुआ
हालांकि टेक्निकल (Technical) वजहों के चलते यह फंड अभी तक जारी नहीं किया जा सका है। वहीं उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में मैनेजमेंट टीम लेंडर्स (Management Team Lenders) और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रही है। जिससे हमें अपने ऑपरेशन (opertaion) में स्थायित्व (Stability)लाने और एयरलाइन के फ्यूचर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
