स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state bank of india) (एसबीआई) से प्रोबेशनरी ऑफिसर (probationary officers) (पीओ) के लिए तैयारी कर रखी है तो आपके लिए अच्छी खबर।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (state bank of india) (एसबीआई) से प्रोबेशनरी ऑफिसर (probationary officers) (पीओ) के लिए तैयारी कर रखी है तो आपके लिए अच्छी खबर। State Bank of India ने SBI Probationary Officer Exam 2019 की घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए विस्तृत नोटफिकेशन (notification) जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI probationary officer) के 2 हजार पदों को भरेगा। तो अब देर मत कीजिए आज से इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई (online registration)किया जा सकता है। इन पदों के लिए एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट (sbi official websites) www.sbi.co.in/careers पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इन पदों (Posts)के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल से 22 अप्रैल 2019 तक चलेगी। वहीं ऐप्लिकेशन प्रिंट (application print)करने की अंतिम तारीख 7 मई 2019 है। इसके अलावा फीस भुगतान की अंतिम तारीक 22 अप्रैल 2019 है। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (online exam) का आयोजन 8,9 और 15,16 जून 2019 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऐडमिट कार्ड (admit card) मई के तीसरे हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। वहीं इस परीक्षा का परिणाम जुलाई के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा।
SBI PO Prelims 2019 परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। वहीं मुख्य परीक्षा के ऐडमिट कार्ड (admit card) जुलाई के दूसरे हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2019 को किया जाएगा। SBI PO Main Exam का परिणाम अगस्त के तीसरे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा ग्रुप डिस्कशन (group discussion) और इंटरव्यू (interview) का ऐडमिट कार्ड अगस्त के चौथे हफ्ते में जारी होगा। ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू का आयोजन सितंबर 2019 में किया जाएगा और फाइनल रिजल्ट अक्टूबर 2019 के दूसरे हफ्ते में कर दिया जाएगा।
एलिजिबिलिटी और उम्र सीमा
इस परीक्षा में कोई भी ग्रैजुएट पास उम्मीदवार शामिल हो सकता है। न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम उम्र सीमा 30 है। परीक्षार्थी की उम्र 1 अप्रैल 2019 को 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही उसका जन्म 1 अप्रैल 1998 के बाद और 2 अप्रैल 1989 से पहले नहीं होना चाहिए। सालानी सैलरी 8.20 लाख से 13.08 लाख के बीच होगी जो पोस्टिंग लोकेशन (posting loaction) के आधार पर तय होगी।
ये है महत्वपूर्ण तारीखें-:
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू-: 02/04/2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख-: 22/04/2019
एप्लीकेशऩ डिटेल में एडिट करने की आखिरी तारीख-: 22/04/2019
आवेदन प्रिंट करने की आखिरी तारीख-: 07/05/2019
ऑनलाइन फीस पेमेंट के लिए आखिरी तारीख-: 02/04/2019 to 22/04/2019
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications