पीएनबी घोटाले (pbn scam) का आरोपी नीरव मोदी (nirav modi)जमानत हासिल करने के लिए ब्रिटेन हाईकोर्ट (UK highcourt) में अर्जी दायर करने की तैयारी में है।
नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले (pbn scam) का आरोपी नीरव मोदी (nirav modi)जमानत हासिल करने के लिए ब्रिटेन हाईकोर्ट (UK highcourt) में अर्जी दायर करने की तैयारी में है।भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मंशा ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में जमानत याचिका (Bail plea)दायर करने की है। ब्रिटेन में फिलहाल उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है। नीरव मोदी के उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर करने की संभावना है क्योंकि पिछले ही हफ्ते लंदन (london) की एक निचली अदालत ने जमानत की उसकी दूसरी याचिका को खारिज कर दिया था। जैसा की हम जानते हैं कि नीरव मोदी (nirav modi) पंजाब नेशनल बैंक (punjab national bank)(पीएनबी) में हुए एक अरब डॉलर के फर्जीवाड़े और धनशोधन (Fraud and money laundering)मामले में आरोपी है।

ब्रिटेन की अदालतों (uk court) में प्रत्यर्पण संबंधी प्रक्रिया के लिए भारतीय अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले शाही अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने कहा कि वह न्यायाधीश एम्मा आर्बथनॉट (Judge Emma Arbennot) द्वारा उसकी जमानत याचिका खारिज करने के फैसले के खिलाफ अपील करना चाहता है।
वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेटी अदालत (Westminster Magistrate Court) ने पिछले शुक्रवार को सुनवाई के अंत में इस आधार पर मोदी की याचिका खारिज कर दी थी कि 'उसके आत्मसमर्पण न करने का जोखिम बहुत ज्यादा है। सीपीएस (cps) के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को पुष्टि की, "नीरव मोदी उनकी जमानत पर आए फैसले को चुनौती देने की मंशा रखते हैं, लेकिन उन्होंने अब तक याचिका दायर नहीं की है।
बता दें कि पहली जमानत याचिका के 20 मार्च को रद्द हो जाने के बाद से वह दक्षिण पश्चिम लंदन (South west london) के एचएमपी वैंड्सवर्थ (HMP Wadsworth) की जेल (jail) में है। वह 26 अप्रैल को अगली सुनवाई तक उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर कर सकता है। हालांकि उसकी कानूनी टीम को सीपीएस (cps) को 48 घंटे का नोटिस देना होगा और जमानत के लिए उच्च न्यायालय (high court) में याचिका दायर करने के 48 घंटे के भीतर सुनवाई सूचीबद्ध करानी होगी। इस बात से अवगत करा दें कि नीरव मोदी के वकील (advocate) आनंद दूबे (anand dubey) ने जमानत याचिका (Bail plea) की योजना के संबंध में पूछे जाने पर कहा, "हम इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
