कर्ज में डूबी प्राइवेट एयरलाइन (private airlines) जेट एयरवेज (Jet Airways) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
नई दिल्ली: कर्ज में डूबी प्राइवेट एयरलाइन (private airlines) जेट एयरवेज (Jet Airways) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जी हां वित्तीय संकट (financial condition) से जूझ रही जेट एयरवेज के विमानों (jet airways flights) के परिचालन (Operating) से बाहर होने का सिलसिला जारी है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि विमान पट्टे (Air lease)का किराया नहीं चुका पाने के चलते उसे 15 और विमान खड़े करने पड़े हैं। इस तरह उसके कुल 69 विमान अब तक परिचालन से बाहर हो चुके हैं।

1,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने का फैसला
अब कंपनी के बेड़े के सिर्फ 20 विमान ही परिचालन (Operating)में हैं। विमानन कंपनी (Aviation company) ने किराया चुकाने में चूक करने के चलते मार्च अंत तक कुल 54 विमानों को परिचालन से हटा दिया था। जेट एयरवेज (jet airways) ने कहा कि विमानों को पट्टे पर देने वाली कंपनियों का बकाया नहीं चुका पाने के चलते 15 और विमानों को खड़ा कर दिया गया है। पिछले सप्ताह कंपनी ने बताया था कि उसके 35 विमान परिचालन में हैं। जेट के निदेशक मंडल ने 25 मार्च को बैंकों (bank) की समाधान योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत ऋणदाता कंपनी (Lender company) का नियंत्रण अपने हाथों में लेने और उसमें 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने का फैसला किया था, लेकिन उसे 9500 करोड़ रुपये की दरकार है।
हालांकि इस बात की जानकारी दें कि संकट में फंसी एयरलाइन जेट एयरवेज (jet airways) के घरेलू पायलटों (Domestic pilots) के यूनियन नेशनल एवियटर्स गिल्ड (Union National Aviators Guild)(एनएजी) ने समय पर वेतन के साथ बकाया वेतन पर ब्याज (intrest) देने की मंगलवार को मांग की। संगठन ने कहा कि पायलटों के विमान उड़ाने के लिहाज से मौजूदा स्थिति आदर्श नहीं है। नागर विमानन के महानिदेशक बीएस भुल्लर और जेट के सीईओ विनय दुबे (jet ceo binay dubey)को पत्र लिखकर गिल्ड ने कहा है कि उन्हें अपने ईएमआई (EMI)और अन्य जरूरतें पूरे करने में दिक्कत आ रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications