सोने के भाव (gold price) में 2 दिन की लगातार तेजी के बाद आज गिरावट आई जबकि दूसरी तरफ चांदी का भाव (silver price) तेज हो गया।
नई दिल्ली: सोने के भाव (gold price) में 2 दिन की लगातार तेजी के बाद आज गिरावट आई जबकि दूसरी तरफ चांदी का भाव (silver price) तेज हो गया। स्थानीय जेवराती मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 120 रुपए सस्ता हुआ जबकि ग्राहकी आने से चांदी में 20 रुपए की बढ़त देखी गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर (international market) पर सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 0.15 डॉलर बढ़कर 1,292.10 डॉलर (dollar) प्रति औंस पर पहुँच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की बढ़त में 1,296.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि, मंगलवार को कारोबार के दौरान यह 1,284.76 डॉलर प्रति औंस के चार सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़क गया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी
चांदी (silver) हाजिर भी आज 0.07 डॉलर चमककर 15.16 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इसके बावजूद स्थानीय स्तर (local level) पर ग्राहकी कमजोर रहने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपए में दो दिन से जारी तेजी के कारण भी सोना सस्ता हुआ है। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी रहने अंतरराष्ट्रीय स्तर (international market) पर सोने में तेजी देखी गई है।
भारत में आज सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
गिन्नी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
स्थानीय बाजार (local market) में तीन दिन की तेजी के बाद पीली धातु (Yellow metal) में नरमी आई है। सोना स्टैंडर्ड 120 रुपए लुढ़ककर 32,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही सस्ता होकर 32,580 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी (Guinea) पूरी मजबूती के साथ 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग (Industrial demand) आने से चांदी हाजिर 20 रुपए चमककर 38,420 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। लगातार दो दिन टूटने के बाद इसमें सुधार हुआ है। चांदी वायदा 30 रुपए की गिरावट में 37,420 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का (coin) लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,750
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,580
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,420
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,420
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications