नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन (vodafone) अपने नए प्लान के साथ सामने आए हैं। जहां रिलायंस जियो (Reliance Jio) अब प्रो जियो सावन (Jio Saavn Pro) की सदस्यता साल भर के लिए केवल 299 रुपये देगी, जो अभी तक 999 रुपये में मिल रही थी। वहीं वोडाफोन ने अपने ग्राहकों को 4GB डेटा फ्री (4GB data free) देने का ऐलान किया है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ऑफर
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस जियो सावन प्रो (Jio Saavn Pro) का सालाना सब्सक्रिप्शन 70 फीसदी घटाने की घोषणा की है। एनुअल प्रो जियो सावन (Jio Saavn Pro) अब 999 रुपये की जगह 299 रुपये में मिलेगा। यानी अब लोगों को यह सेवा करीब 24 रुपये महीने में मिलेगी। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो म्यूजिक और सावन दोनों को एक साथ जोड़ा था, जिसके बाद जियो सावन (Jio Saavn Pro) बनाया गया था।
जियो सावन प्रो (Jio Saavn Pro) में क्या मिलेगा
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहक जियो सावन प्रो (Jio Saavn Pro) के 45 मिलियन गानों को फ्री में सुन सकेंगे। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की मदद से ग्राहक किसी भी गानें को सबसे हाई क्वालिटी ऑडियो यानी की 320kbps पर सुन सकते हैं।
ये है वोडाफोन (Vodafone) का फ्री डेटा ऑफर (4GB data free)
वहीं वोडाफोन (vodafone) ने अपनी 4G सेवा को सुपर नेट (SuperNET) नाम दिया है। इसके अलावा कंपनी इस नेटवर्क में ग्राहकों को लाने के लिए ऑफर भी लेकर आई है। वोडाफोन (vodafone) ले ऑफर दिया है कि अगर कोई ग्राहक अपना वर्तमान सिम (SIM) को 4G सिम (SIM) में अपग्रेड कराएंगे तो उन्हें 4GB डेटा फ्री (4GB data free) में दिया जाएगा। इस 4GB डेटा फ्री (4GB data free) का इस्तेमाल ग्राहक वोडाफोन 4G नेटवर्क पर कर सकेंगे। वहीं अगर ग्राहक के पास यदि VoLTE कॉम्पैटिबल फोन है तो वे VoLTE कॉल्स का भी फायदा उठा पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Reliance Jio को टक्कर, Airtel फ्री में दे रही हॉटस्पॉट डिवाइस


Click it and Unblock the Notifications