मुंबई। चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (Monetary policy review meeting) में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) प्रमुख ब्याज दर (Repo Rate) में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। ऐसा वित्तीय विशेषज्ञों का अनुमान है। आरबीआई (rbi) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मौद्रिक नीति समिति (Monetary policy committee) यानी एमपीसी (MPC) की वित्त वर्ष 2019-20 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की बैठक 2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक होगी।

जानकारों का अनुमान
विशेषज्ञों के अनुसार, महंगाई दर में कमी के साथ-साथ औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्त होने के मद्देनजर आरबीआई ब्याज दर में फिर 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के दौरान फरवरी में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) की अध्यक्षता में केंद्रीय बैंक की एमपीसी (MPC) ने रेपो रेट (Repo rate) घटाने के पक्ष में मतदान किया था। फरवरी में रेपो रेट 25 आधार अंक घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया था। पिछले डेढ़ साल में रेपो रेट में यह पहली कटौती थी।
क्या होता है रेपो रेट Repo rate
केंद्रीय बैंक द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को अल्पावधि ऋण जिस ब्याज दर पर मुहैया करवाया जाता है उसे रेपो रेट (Repo rate) कहते हैं।
रेपो रेट (Repo rate) घटने की उम्मीद
एचडीएफसी की रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई में कमी आने से आरबीआई के पास आर्थिक विकास को सहारा प्रदान करने के लिए समायोजी रुख अपनाने का मौका है। रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (rating agencies ICRA) ने एक रिपोर्ट में कहा कि उसका अनुमान है कि आगामी मौद्रिक नीति समिति (Monetary policy committee) में ब्याज दर में 25 आधार अंक की कटौती की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Home Loan : ऐसे पटाएं 25 साल का कर्ज 10 साल में
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
