Stock Market : शेयर बाजार में मंगलवार को लागातार चौथे दिन तेजी रही और सेंसेक्स पहली बार 39000 अंक के ऊपर बंद होने में सफल रहा। यह अभी तक का सेंसेक्स उच्चतम क्लोजिंग स्तर है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 184.78 अंक यानि 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 39056.65 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 44.05 अंक यानि 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 11713.20 के स्तर पर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार बंद पर 1197 शेयर बढ़कर तो 1323 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 157 शेयर के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 69.02 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पॉवर कंपनियों में तेजी
पॉवर कंपनियां आज सुर्खियों में रही, इनको सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई के सर्कुलर पर रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद आज पावर शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिली और बीएसई का पावर इंडेक्स 6 महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ।
कुछ इंडेक्स गिरे भी
हालांकि आज के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स आज 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 15553.75 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 15116.84 के स्तर पर बंद हुआ है। तेल-गैस शेयर में भी आज दबाव में कामकाज हुआ। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Tata Motors का शेयर करीब 16 रुपये बढ़कर 202.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 16 रुपये बढ़कर 356.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Eicher Motors का शेयर करीब 535 रुपये बढ़कर 20,583.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-TCS का शेयर करीब 48 रुपये बढ़कर 2,079.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर करीब 8 रुपये बढ़कर 362.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : BSE में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-HPCL का शेयर करीब 10 रुपये गिरकर 273.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीब 14 रुपये गिरकर 417.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-BPCL का शेयर करीब 11 रुपये टूटकर 380.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 63 रुपये टूटकर 2,853.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 9 रुपये टूटकर 469.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : NSE में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : जानें बच्चे के नाम Mutual Fund खरीदने का तरीका, हो जाएगा करोड़पति
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
