मंगलवार को सोने के भाव (gold price) में तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोने का रेट लगातार दूसरे दिन तेज हुआ।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने के भाव (gold price) में तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोने का रेट लगातार दूसरे दिन तेज हुआ। वहीं चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई। आज चांदी के रेट (silver price) में 180 रुपए का गिरावट आ गई। चांदी का भाव दिल्ली सर्राफा बाजार में गिरावट के बाद 38,400 रुपए हो गया।

वहीं दूसरी ओर सोने के भाव में 30 रुपए की तेजी आ गई। सोने का रेट 30 रुपए की तेजी के साथ 32,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन (All India SARFAA Association) के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स (Local Jewelers) की ओर से बढ़ी मांग के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी में सिक्का (silver coin) निर्माताओं की कम मांग रही। ट्रेडर्स ने कहा कि विदेश में कमजोरी के बाद भी सोने के भाव में तेजी आई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
इंटरनेशनल मार्केट में आज सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार, (international market) न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,287.02 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.06 डॉलर (dollar) प्रति ट्राय औंस रह गया। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 30 और 50 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,850 रुपए और 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। सोमवार को सोने के भाव में 85 रुपए की तेजी आई थी।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा। चांदी हाजिर के भाव 180 रुपए की हानि के साथ 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए जबकि साप्ताहिक डिलिवरी (Weekly delivery) की कीमत 37,448 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का (silver coin) लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातु के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,400
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,450
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
