GST Collection मार्च में 1.06 लाख करोड़ रुपये र‍हा

मार्च 2019 में GST कलेक्शन (gst collection) का आंकड़ा 1.06 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

नई द‍िल्‍ली: मार्च 2019 में GST कलेक्शन (gst collection) का आंकड़ा 1.06 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। देश में जीएसटी व्यवस्था लागू (GST system implemented) होने के बाद यह अब तक की सबसे अधिक वसूली है। इससे पहले, फरवरी महीने में 97,247 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह (gst collection) हुआ था। इसकी वजह इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग (income tax return filling) में हुई बढ़ोत्तरी और नियमों के अनुपालन में आया सुधार है। बता दें कि एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मार्च 2019 में कुल GST रेवेन्यु (gst revenue) 106577 करोड़ रुपये का रहा। इसमें से सेंट्रल GST 20353 करोड़ रुपये, स्टेट GST 27520 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड GST 50418 करोड़ रुपये और सेस 8286 करोड़ रुपये का रहा।

Recorded GST Collection In March 2019, 1.06 Lakh Crores

मार्च 2018 रेवेन्यु से 15.6% ज्यादा

हालांक‍ि यह कलेक्शन GST लागू होने के बाद अब तक का सबसे ज्यादा GST कलेक्शन है। वहीं मार्च 2019 में आया GST रेवेन्यु मार्च 2018 में आए रेवेन्यु से 15.6 फीसदी ज्यादा है। मार्च 2018 में GST कलेक्शन (gst collection) 92167 करोड़ रुपये का रहा था। बयान के मुताबिक, फरवरी से लेकर मार्च तक के लिए फाइल किए गए समरी सेल्स रिटर्न GSTR-3B की कुल संख्या 75.95 लाख रही।

लगभग 11.76 लाख करोड़ रुपये का GST प्राप्त

इस बात की जानकारी दें कि आंकड़ों के मुताबिक, सरकार को वित्त वर्ष 2018-19 में लगभग 11.76 लाख करोड़ रुपये का GST प्राप्त हुआ है। सरकार ने रिवाइज्ड एस्टिमेट (Revised Estimate) में वित्त वर्ष (financial year) 2018-19 के लिए GST कलेक्शन के लक्ष्य को घटाकर 11.47 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। इससे पहले यह लक्ष्य 13.71 लाख करोड़ रुपये का था। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए GST कलेक्शन का लक्ष्य (gst collection goal) 13.71 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।

किस माह में कितना आया जीएसटी पूरे व‍ित्त वर्ष

मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2018- 19 के दौरान जीएसटी संग्रह (gst collection) अप्रैल में 1.03 लाख करोड़ रुपये , मई में 94,016 करोड़ रुपये , जून में 95,610 करोड़ रुपये , जुलाई में 96,483 करोड़ रुपये , अगस्त में 93,960 करोड़ रुपये , सितंबर में 94,442 करोड़ रुपये , अक्टूबर में 1,00,710 करोड़ रुपये , नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये , दिसंबर में 94,725 करोड़ रुपये , जनवरी 2019 में 1.02 लाख करोड़ रुपये और फरवरी 2019 में 97,247 करोड़ रुपये और आखिरी महीने मार्च में रिकार्ड (march record) 1.06 लाख करोड रुपये रहा है। वहीं अब नये वित्त वर्ष (new financial year) 2019- 20 के लिये जीएसटी संग्रह का लक्ष्य 13.71 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+