Stock Market : मजबूत ग्लोबल संकेतों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (share market) में अच्छी तेजी देखने को मिली। आज दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स (sensex) ने 39000 का लाइफ टाइम हाई भी छुआ। हालांकि आखिरी समय में बैंक शेयरों पर बने दबाव की से ऊपरी स्तर से हल्का दबाव बना। लेकिन क्लोजिंग के वक्त भी सेंसेक्स मजबूत ही रहा। आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स 198.96 अंक यानि 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 38871.87 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी (nifty) 31.70 अंक यानि 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 11655.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार बंद पर 1685 शेयर बढ़कर तो 918 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 145 शेयर के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

अन्य इंडेक्स भी बढ़े
दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 15538.62 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 15137.48 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि तेल-गैस शेयर में दबाव देखने को मिला, वहीं बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Tata Motors का शेयर 13 रुपये बढ़कर 187.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hindalco का शेयर करीब 10 रुपये बढ़कर 215.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Steel का शेयर करीब 14 रुपये बढ़कर 535.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Wipro का शेयर करीब 7 रुपये बढ़कर 261.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Maruti Suzuki का शेयर करीब 168 रुपये बढ़कर 6,840.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : BSE में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Zee Entertain का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 431.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UPL का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 934.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IOC का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 158.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Eicher Motors का शेयर करीब 500 रुपये की गिरावट के साथ 20,048.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IndusInd Bank का शेयर करीब 37रुपये की गिरावट के साथ 1,743.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : NSE में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : जानें बच्चे के नाम Mutual Fund खरीदने का तरीका, हो जाएगा करोड़पति
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications