नई दिल्ली। रबी विपणन सीजन 2019-20 में देशभर में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है, जबकि मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में गेहूं खरीद की प्रक्रिया 15 मार्च से ही शुरू हो चुकी है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की वेबसाइट से से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस साल देशभर में 357 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है, जबकि पिछले सीजन 2018-19 में सरकारी खरीद एजेंसियों ने देशभर में 357.95 लाख टन गेहूं की खरीद की थी।

पंजाब से सबसे ज्यादा खरीद का लक्ष्य
इस साल सरकार ने सबसे ज्यादा पंजाब में 125 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में पिछले सीजन में 126.92 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। हरियाणा में इस साल 85 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले साल सरकारी एजेंसियों ने प्रदेश में 87.84 लाख टन गेहूं खरीदा था।
अन्य राज्यों का खरीद लक्ष्य
देश के दूसरे सबसे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश में इस साल 75 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जबकि प्रदेश में पिछले साल 73.13 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। देश के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इस साल 50 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल उत्तर प्रदेश में सरकारी एजेंसियों ने कुल 52.94 लाख टन गेहूं की खरीद की थी।
राजस्थान और बिहार का लक्ष्य
राजस्थान में इस साल 17 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है जबकि पिछले साल प्रदेश में 15.32 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी। राजस्थान के सिर्फ कोटा जिले में 15 मार्च से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इस साल बिहार में और उत्तरखंड में दो-दो लाख टन और गुजरात में 50,000 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों में 50,000 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। पिछले साल उत्तराखंड मं 1.10 लाख टन, गुजरात में 37,000 टन, हिमाचल प्रदेश में 1,000 टन बिहार में 18,000 टन और चंडीगढ़ में 14,000 टन गेहूं की खरीद हुई थी। इन आंकड़ों का जिक्र एफसीआई की वेबसाइट पर किया गया है।
यह भी पढ़ें : reliance jio सहित जानें अन्य कंपनियों के सबसे अच्छे प्रीपेड रिचार्ज प्लान
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
