सोने (gold) के भाव में सोमवार को तेजी आ गई। वही दूसरी तरफ चांदी (silver) का भाव सस्ता गई। ट्रेडर्स के मुताबिक सोने के भाव में घरेलू मांग की तेजी के कारण बढ़ोतरी हुई।
नई दिल्ली: सोने (gold) के भाव में सोमवार को तेजी आ गई। वही दूसरी तरफ चांदी (silver) का भाव सस्ती हुई। ट्रेडर्स के मुताबिक सोने के भाव में घरेलू मांग की तेजी के कारण बढ़ोतरी हुई। वहीं चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट (Industrial unit) और सिक्का निर्माताओं (Coin makers) की मांग नहीं रहने से गिरावट आई।

बता दें कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव (gold price) आज 85 रुपए की तेजी के साथ 32,820 रुपए पर पहुंच गया।वहीं चांदी का भाव (silver price)20 रुपए की गिरावट के साथ 38,580 रुपए हो गया। वैश्विक स्तर (global scale) पर सोने के भाव में कमजोरी रही। इस कारण भारत में आज ज्यादा तेजी नहीं आ पाई। वहीं अभी शादियों के सीजन के कारण सोने की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले महीने सोने के रेट में तेजी देखी गई थी। इस महीने सोने के भाव पर अंतराष्ट्रीय संकेतों का बड़ा असर पड़ने वाला है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के सोने की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market), न्यूयॉर्क में सोने का भाव 1,289.82 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव 15.10 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गया। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 85-85 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,820 रुपए और 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए। शनिवार को सोने का भाव 32,735 रुपए हो गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमत में गिरावट
हालांकि, गिन्नी का भाव 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रहा। चांदी हाजिर के भाव 20 रुपए की हानि के साथ 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए जबकि साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 311 रुपए गिरकर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर यथावत रहा।
भारत में आज की चांदी की कीमत यहां देखें
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातु के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,820
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,650
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,580
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,450
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications