नई दिल्ली। पैन (pan)को आधार (aadhaar) से जोड़ने की तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जो लोग अभी तक अपने पैन से आधार को लिंक नहीं करा पाएं हैं उनके लिए समय सीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर 2019 कर दिया गया है। सीबीडीटी (CBDT) ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है। हालांकि सीबीडीटी (CBDT) ने साफ किया है कि पैन और आधार को 30 सितंबर तक लिंक कराया जा सकता है, लेकिन जब तक यह लिंक नहीं होगा लोग 1 अप्रैल से अपना आयकर रिटर्न नहीं भर पाएंगे। आयकर रिटर्न भरने के पहले पैन को आधार से लिंक कराना होगा। इस स्थिति में तभी बदलाव आएगा जब सरकार इसके लिए कोई विशेष छूट दे।

घर बैठे ऐसे करें पैन से आधार को लिंक
-सबसे पहले इनकम टैक्स (income tax) की ऑफिशल साइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। इसके होमपेज पर आपको लेफ्ट साइड में Quick Links दिखेगा। इस लिंक के नीचे दूसरे नंबर पर लिखे Link Aadhaar पर क्लिक करें।
-फिर आपको सबसे ऊपर लाल रंग में लिखा Click here मिलेगा. अगर आपने पहले ही अपना पैन और आधार लिंक किया है, तो इसका स्टेटस इस पर क्लिक करके देख सकते हैं।
-अगर आधार पैन से लिंक नहीं किया है तो Click here के नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा टाइप करें। फिर Link Aadhar पर क्लिक कर दें।
-अब पैन और आधार लिंक हो जाएगा। अगर कोई परेशानी आती है तो वहीं पता चल जाएगा।
-यह ध्यान रखें कि नाम वही लिखें जो आपके आधार कार्ड पर लिखा है।
-अगर आधार में नाम या जन्मतिथि से संबंधित कोई परेशानी है तो UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर सुधारवा सकते हैं।
एसएमएस (SMS) से ऐसे होगा लिंक
-इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजकर आधार को पैन से लिंक करा सकते हैं।
-मान लीजिए आपका आधार नंबर 111122223333 और पैन कार्ड नंबर ABCDE1234F है। ऐसे में आप अपने मोबाइल के मेसेज बॉक्स में 111122223333 ABCDE1234F लिखकर एसएमएस (SMS) भेज दें। जवाब में आपको स्टेटस पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें : PAN Card में ऑनलाइन करेक्शन का ये है प्रोसेस, जानें फीस
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications