आयकर (income) तथा जीएसटी (gst) दोनों कर कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। विभाग राजस्व संग्रह (Department revenue collection) का लक्ष्य हासिल करने में जुटी है
नई दिल्ली: आयकर (income tax) तथा जीएसटी (gst) दोनों कर कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। विभाग राजस्व संग्रह (Department revenue collection) का लक्ष्य हासिल करने में जुटी है जिसके तहत कार्यालय खुला (office open) रखने को कहा गया है।
बता दें कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs)(सीबीआईसी) (cbic) ने कार्यालय ज्ञापन में कहा, 'करदाताओं की सहायता के लिये पूर्व की तरह सीबीआईसी के सभी क्षेत्रीय कार्यालय चालू वित्त वर्ष (financial year) के अंतिम सप्ताहांत 30 मार्च और 31 मार्च 2019 को खुले रहेंगे। कार्यालय आदेश में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional offices) से करदाताओं (Taxpayers) द्वारा कर रिटर्न (tax return) भरने को सुगम बनाने को कहा है। इसके लिये जरूरत के अनुसार 30 और 31 मार्च को अतिरिक्त काउंटर खोलने को कहा गया है।

कार्यालय में अन्य दिनों की तरह निधार्रित समय के अनुसार कामकाज
आपको बता दें कि सीबीडीटी (cbdc) का कहना हैं कि आकलन वर्ष (Assessment year) 2018-19 के लिये विलम्बित/ संशोधित कर रिटर्न भरने (return filling) की अंतिम तारीख 31 मार्च 2019 है। जानकारी दें कि वित्त वर्ष (financial year) 2018-19, 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। 30 और 31 मार्च को क्रमश: शनिवार और रविवार के अवकाश को देखते हुए आयकर कार्यालय पूरे देश में दोनों दिन खुले रहेंगे। दोनों दिन कामकाज कार्यालय के अन्य दिनों की तरह निर्धारित समय के अनुसार होंगे।
सरकार (government) ने चालू वित्त वर्ष (financial year) में माल एवं सेवा कर संग्रह (gst) 11.47 लाख करेाड़ रहने का लक्ष्य रखा है। वहीं प्रत्यक्ष कर संग्रह का अनुमान 12 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।
रिजर्व बैंक के भी सभी बैंक आज और कल खुले रहेंगे
हालांकि चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह (GST Collection) फरवरी तक 10.70 लाख करोड़ रुपये था। प्रत्यक्ष कर (Direct tax) के मामले में सीबीडीटी ने 23 मार्च तक केवल 10.21 लाख करोड़ रुपये संग्रह किया है जो 12 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान का 85.1 प्रतिशत है। सीबीडीटी ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional offices)से संग्रह लक्ष्य हासिल करने के लिये हर संभव कदम उठाने को कहा है। रिजर्व बैंक (reserve bank) ने भी अपने सभी बैंकों से शाखाएं 31 मार्च को खुली रखने को कहा है। ताकि 2018-19 के लिये सभी सरकारी लेन-देन (government transaction) का कार्य पूरा हो सके। आरटीजीएस (rtgs) तथा एनईएफटी (neft) समेत सभी इलेक्ट्रानिक लेन-देन (digital transaction)30 मार्च और 31 मार्च को होंगे।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications