शनिवार को चांदी की कीमत (silver price)में बदलाव देखने को मिला है। एक ही दिन में 340 रुपये महंगी हुई चांदी की कीमत।
नई दिल्ली: शनिवार को चांदी की कीमत (silver price)में बदलाव देखने को मिला है। एक ही दिन में 340 रुपये महंगी हुई चांदी की कीमत। जी हां कम भाव पर जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना (gold) 35 रुपए चमककर 32,735 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 340 रुपए के उछाल के साथ 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
जबकि सोना शुक्रवार को 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 590 रुपए लुढ़ककर तीन माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी का माहौल
विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातु बढ़त के साथ बंद हुए। लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,291.95 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की बढ़त में 1,297.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार (international market) में चांदी हाजिर भी 0.08 डॉलर (dollar) की बढ़त में 15.09 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
भारत में आज की सोने की कीमत जानने के लिए यहां देखें
वहीं स्थानीय बाजार (local market) में ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए की तेजी के साथ 32,735 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 32,565 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग (Industrial demand) आने से चांदी हाजिर 340 रुपए की बढ़त में 38,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 370 रुपए की तेजी में 37,760 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि, सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज की चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दूसरी और दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (Price of metals) रुपए में
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,735
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,565
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 38,600
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,760
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications