सभी टेलिकॉम कंपनियां आजकल अपने वाई-फाई हॉटस्पॉट सर्विस को बढ़ाने में लगी हुई हैं।
नई दिल्ली: सभी टेलिकॉम कंपनियां (telecom company) आजकल अपने वाई-फाई हॉटस्पॉट सर्विस (wifi hotspot service) को बढ़ाने में लगी हुई हैं। इन सब के बीच तेजी से बढ़ रहे कॉम्पिटिशन (competition) में बने रहने के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अब तेजी से अपने वाई-फाई हॉटस्पॉट्स का विस्तार कर रही है। इतना ही नहीं बीएसएनएल यूजर्स (bsnl users) को इन हॉटस्पॉट्स पर WiFi ऐक्सेस बेहद आकर्षक कीमत के साथ ऑफर कर रहा है।

बीएसएनएल के 4 प्लान्स में ऑफर
बता दें कि बीएसएनएल की वेबसाइट (bsnl websites) पर वाई-फाई हॉटस्पॉट के टैरिफ वाउचर (tariff voucher) की डीटेल दी गई है। हॉटस्पॉट से वाई-फाई ऐक्सेस करने के लिए यूजर्स को इन वाउचर्स की जरूरत पड़ेगी। वाउचर से रिचार्ज करने के बाद यूजर्स के अकाउंट में डेटा क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस वक्त बीएसएनएल वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए केवल 4 प्लान्स ऑफर कर रहा है। इन प्लान्स की सबसे खास बात है कि यह 100 रुपये से कम के हैं।
BSNL ने वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए 4 प्लान जारी किए
बता दें कि फिलहाल BSNL ने वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए सिर्फ 4 प्लान ही जारी किए हैं। खास बात यह है कि ये सभी प्लान 100 रुपए से भी कम में उबलब्ध हैं। BSNL ने वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए 19 रुपये, 39 रुपये, 59 रुपये और 69 रुपये वाले प्लान जारी किए हैं। 19 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को 2 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा दिया जाएगा। वहीं 39 रुपए के प्लान में यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी (validity) के साथ 7GB डाटा मिलेगा। 59 वाले प्लान की बात की जाए तो इसमें यूजर्स को 15 दिनों के लिए 15GB डेटा क्रेडिट हो जाएगा।69 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज किया जाए तो यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 30 GB डेटा मिलेगा।
BSNL के देशभर के 16,367 साइट्स पर 30,419 हॉटस्पॉट
BSNL ने अपनी वेबसाइट पर हॉटस्पॉट लोकेटर (hotspot locater) का भी एक ऑप्शन दिया गया है। यहां से यूजर्स अपनी लोकेशन के सबसे नजदीक में मौजूद बीएसएनएल के वाई-फाई हॉटस्पॉट का पता कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने शहर और सर्कल की डीटेल भी एंटर करना होगा। कंपनी ने देशभर के 16,367 साइट्स पर कुल 30,419 हॉटस्पॉट को इंस्टॉल किया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications