गुरुवार को सोने की कीमत में आई तेजी, क्‍या है चांदी का भाव देखे यहां

गुरुवार सोने के भाव में लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद आज हल्की तेजी आ गई। जबक‍ि गुरुवार को चांदी के भाव में गिरावट आई।

नई द‍िल्‍ली: गुरुवार सोने के भाव में लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद आज हल्की तेजी आ गई। जबक‍ि गुरुवार को चांदी के भाव में गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 270 रुपए गिरकर 38,850 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं रही।

Know The Todays Gold And Silver Prices In India

गुरूवार को सोने का रेट 35 रुपए प्रति 10 ग्राम तेज होकर 33095 रुपए हो गया। ए‍क तरफ चांदी की कीमत कम हुई तो दूसरी तरफ सोने के रेट में तेजी आ गई। घरेलू मांग में बढ़त के कारण भी सोने के रेट में तेजी आई। आपको इस बात से अवगत करा दें कि ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने ये जानकारी दी गयी है।

भारत में आज के सोने की कीमत यहां देखें

हालांकि वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 0.15 फीसदी गिरकर 1310.78 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का भाव 0.16 फीसदी गिरकर 15.32 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश 35-35 रुपए की गिरावट के साथ 33,095 रुपए और 32,925 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले 2 दिन में सोने के भाव में 160 रुपए की गिरावट आई थी।

भारत में आज की चांदी की कीमत देखने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

चांदी हाजिर का भाव 270 रुपए की गिरावट
हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही। वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर का भाव 270 रुपए की गिरावट के साथ 38,850 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 281 रुपए गिरकर 38,002 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्कों का भाव स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

जबकि बीते कल वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना लगातार दूसरे दिन फिसलता हुआ 110 रुपए उतरकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+