होम लोन की सुविधा के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने नई सुविधा दी है।
नई दिल्ली: होम लोन की सुविधा के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने नई सुविधा दी है। जी हां प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने इंस्टेंट और पेपरलेस होम लोन की 2 सुविधा लॉन्च की है। बैंक का दावा है कि इंडस्ट्री में ये इस तरह की पहली सुविधा है। इसके तहत तुरंत सेंक्शन लेटर जारी होगा। दूसरी सेवा के तहत मौजूदा ग्राहक तुरंत टॉप अप लोन अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। इंस्टेट होम लोन के तहत प्री अप्रूव्ड सैलेराइड ग्राहकों को होम लोन की सुविधा मिलेगी। ये तुरंत 1 करोड़ रुपए तक का 30 साल का लोन ले सकेंगे। इसको इंटरनेट बैंकिंग से लिया जाएगा।

6 महीने तक वैध
इसके तहत ग्राहक को केवाईसी डॉक्यूमेंट, एप्लीकेशन फॉर्म और आय के डॉक्यूमेंट लेकर बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी। बैंक का सेंक्शन लेटर आपके ईमेल पर आएगा और ये 6 महीने तक वैध रहेगा। बता दें कि मौजूदा होम लोन ग्राहक 10 साल के लिए 20 लाख रुपए तक का टॉप अप लोन भी ले सकते हैं। ये लोन एकदम पेपरलेस तरीके से आपके बैंक अकाउंट में आएगा।
बैंक इस लोन के लिए ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, सैलरी, एवरेज बैलेंस और रिपेमेंट का ट्रैक रिकॉर्ड देखेगी। आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर ये लोन दिया जाएगा। आप सिर्फ कुछ ही क्लिक के जरिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इतना ही नहीं आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची का कहना हैं कि आईसीआईसीआई बैंक ने घर, ऑटो और अन्य खुदरा ऋणों को व्यापक रूप से सुलभ और सस्ता बनाकर देश में खुदरा ऋण की वृद्धि को बढ़ाया है। हमारे निरंतर प्रयास के चलते हमारे पास देश में निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे कम चूक स्तर के साथ सबसे बड़ा मोरगेज पोर्टफोलियो है।
जानकारी दें कि आईसीआईसीआई बैंक ने देश के पहले इंस्टेंट क्रेडिट कार्ड, इंस्टा पर्सनल लोन, इंस्टेंट डिजिटल क्रेडिट, पेलैटर नामक इंस्टेंट डिजिटल क्रेडिट, एमएसएमई के लिए इंस्टा ओवरड्राफ्ट सुविधा, सार्वजनिक भविष्य निधि खाते की सुविधा सहित इंस्टेंट सुविधा दी है।
इंस्टेंट होम लोन अप्रूवल के लिए ऐसे करें
होम लोन के अप्रूवल के लिए सबसे पहले अपने आईसीआईसीआई बैंक के नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉगिन करें। उसके बाद आप एक्सक्लूसिव ऑफरिंग के विकल्प पर क्लिक कर सकते है। इस दौरान आपको इंस्टेंट सेक्शन- होम लोन दिखेगा। वहां क्लिक करने के बाद आप रकम और लोन के समय को चुन सकते है। इसके बाद प्रोसेसिंग फ्रीस भरें। अब सेंक्शन लेटर डाउनलोड कर लें, हालांकि इसकी जानकारी आपको मेल पर भी मिल जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
