नई दिल्ली। दुनिया में अमीरों की लिस्ट में शामिल स्टील किंग लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi N Mittal) ने अपने छोटे भाई को आर्थिक दिक्कतों से बचाने के लिए मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से 3 गुना ज्यादा पैसा खर्च कर दिया है। लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi Mittal) के छोटे भाई प्रमोद कुमार मित्तल (Pramod Kumar Mittal) भी कुछ-कुछ अनिल अंबानी की तरह दिक्कतों में फंस गए थे। इनको भारत की एक कंपनी स्टेट ट्रेडिंग कार्पोरेशन (STC) का पैसा चुकाना था, जो वह नहीं दे पा रहे थे। उनके बड़े भाई ने ऐन वक्त में मदद की और करीब 1600 करोड़ रुपये देकर उनको संकट से बचाया।

पिछले हफ्ते ही मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अनिल अंबानी को बचाया था
अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है जब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने करीब 500 करोड़ रुपये देकर अपने छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) को जेल जाने से बचाया था। अनिल अंबानी को एरिक्शन (Ericsson) का पैसा देना था, जो वह नहीं दे पा रहे थे। इसी मामले पर एरिक्शन (Ericsson) सुप्रीम कोर्ट चली गई थी, और अनिल अंबानी को एक माह में यह पैसा चुकाने का आदेश दिया गया था। फिर अंतिम छड़ों में मुकेश अंबानी ने करीब 500 करोड़ रुपये देकर उनको जेल जाने से बचाया था।
इस बार लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi Mittal) ने अपने भाई को बचाया
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi N Mittal) के छोटे भाई प्रमोद कुमार मित्तल ग्लोबल स्टील होल्डिंग के मालिक हैं। यह भारत सरकार की कंपनी स्टेट ट्रेडिंग कार्पोरेशन (STC) का करीब 2210 करोड़ रुपये नहीं चुका पा रहे थे। इस मामला कोर्ट में चला गया था और प्रमोद मित्तल (Pramod Kumar Mittal) कानूनी दिक्कतों में फंसने वाले थे। इसी समय उन्हें अपने बड़े भाई लक्ष्मी एन मित्तल का साथ मिला और एसटीसी का 2210 करोड़ रुपये वह समय से दे सके।
छोटे भाई ने कहा धन्यवाद
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi N Mittal) से मदद मिलने के बाद छोटे भाई प्रमोद कुमार मित्तल ने कहा है कि हम अहसाानमंद है कि उन्होंने समय पर मदद की। इससे हम एसटीसी की देनदारी समय पर निपटा सके और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिम्मेदारी पूरी कर सके।
1994 में हुआ था बंटवारा
मित्तल भाईयों में 1994 में कारोबार को लेकर बंटवारा हुआ था। इसके बाद लक्ष्मी एन मित्तल (Lakshmi N Mittal) आर्सेलर मित्तल (ArcelorMittal) के प्रमुख बने थे। वहीं प्रमोद कुमार मित्तल ग्लोबल स्टील होल्डिंग लिमिटेड (GSHI) और ग्लोबल स्टील फिलिपींस (Global Steel Philippines Inc) के मुखिया बने थे। इन दोनों कंपनियों का भारत की स्टेट ट्रेडिंग कार्पोरेशन (stc) के साथ कारोबार था। एसटीसी (stc) का पैसा प्रमोद कुमार मित्तल की कंपनियां नहीं चुका पा रही थीं। इस को लेकर एसटीसी (stc) कोर्ट चली गई थी, जहां पर उसके फेवर में आदेश आया था। अब उनके बड़े भाई ने 2210 करोड़ रुपये चुकाने में छोटे भाई की मदद की है और उनको दिक्कतो से ऊबार लियाा है।
1600 करोड़ रुपये की मदद की
सूत्रों का कहना है कि आर्सेलर मित्तल (ArcelorMittal) के सीईओ एल एन मित्तल (Lakshmi N Mittal) ने करीब 1600 करोड़ रुपये की मदद अपने छोटे भाई प्रमोद कुमार मित्तल को दी है। हालांकि इस मदद के बाद छोटे भाई ने एक बयान जारी कर इसके लिए अपने बड़े भाई का शुक्रिया अदा किया है। हालांकि आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) के प्रवक्ता ने इस मामले पर कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
