वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना लगातार दूसरे दिन फिसलता हुआ 110 रुपए उतरकर 33,060 रुपए प्रति दस
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना लगातार दूसरे दिन फिसलता हुआ 110 रुपए उतरकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 20 रुपए चढ़कर 39,120 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

सस्ता हुआ सोना डॉलर के मजबूत होने से
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 1.45 डॉलर गिरकर 1,314.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर उतरकर 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर गिरकर 15.36 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की बढ़ी कीमत
वैश्विक गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर ग्राहकी घटने से सोना स्टैंडर्ड 110 रुपए फिसलकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 20 रुपए की तेजी में 39,120 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा हालांकि 80 रुपए उतरकर 38,285 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत यहां देखें
आज दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम रुपए में इस प्रकार रहे।
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,060
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,890
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,120
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,285
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
