आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों ने अपनी बात एसबीआई के सामने रखी।
नई दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों ने अपनी बात एसबीआई के सामने रखी। जी हां जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों के निकाय नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने बकाया वेतन भुगतान को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार को पत्र लिखा है और उनसे मिलने का समय मांगा है। एसबीआई की अगुवाई में कर्जदाताओं के समूह द्वारा नरेश गोयल की कंपनी के अधिग्रहण के एक दिन बाद एनएजी ने यह मांग रखी है।
वहीं गिल्ड ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि अगर उनके बकाये वेतन का भुगतान तथा कंपनी को पटरी पर लाने की रूपरेखा 31 मार्च तक उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो उसके 1,100 सदस्य एक अप्रैल से उड़ान रोक देंगे।

बता दें कि कंपनी में चल रही उठा-पटक के बीच जेट एयरवेज के संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल तथा निदेशक मंडल में शामिल उनकी पत्नी अनीता गोयल ने पद से हटने का निर्णय किया। साथ ही उनकी हिस्सेदारी मौजूदा 50.1 प्रतिशत से घटकर 25.5 प्रतिशत पर आ गयी। इस बदलाव के साथ एतिहाद की हिस्सेदारी भी घटकर 12 प्रतिशत पर आ गयी है। जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से उसे अपने सदस्य को भी हटाना पड़ा है।
हालांकि समझौते के तहत एसबीआई की अगुवाई में बैंक तत्काल 1,500 करोड़ रुपए की पूंजी एयरलाइंस में डालेंगे तथा 9,700 करोड़ रुपए के कर्ज को इक्विटी में तब्दील करेंगे। नई पूंजी के साथ कंपनी में बैंकों की हिस्सेदारी 50.1 प्रतिशत पर आ गयी है।
1,600 पायलटों में से 1,100 पायलटों का प्रतिनिधत्व
वहीं एनएजी के महासचिव तेज सूद ने कुमार को भेजे ई-मेल में कहा कि हम आपसे हमें तथा इंजीनियरों को हो रही मुश्किलों को दूर करने का आग्रह करते हैं। इसके लिये जेट का नया प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि लंबित वेतन भुगतान में और विलम्ब न हो। जेट को पटरी पर लाने के लिये एसबीआई को धन्यवाद दिया और उनसे मुलाकात का समय मांगा। गिल्ड जेट में कार्यरत 1,600 पायलटों में से 1,100 पायलटों का प्रतिनिधत्व करता है। सूद ने नये प्रबंधन को एयरलाइन को पटरी पर लाने के लिये हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
जेट एयरवेज में अब तक क्या हुआ
कर्ज में डूबी जेट एयरवेज के सालाना बोर्ड मीटिंग के बाद लगातार हालात बदल रहे हैं। जानकारी दें कि सोमवार को संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल तथा निदेशक मंडल में शामिल उनकी पत्नी अनीता गोयल ने पद से हटने का निर्णय किया। इस घटनाक्रम के बाद जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने कर्मचारियों को एक इमोशनल लेटर लिखा। इसमें गोयल ने कहा कि कंपनी के लिए ऋण पुनर्गठन योजना से एयरलाइन वित्तीय रूप से मजबूत हो सकेगी। बता दें कि समझौते के तहत एसबीआई की अगुवाई में बैंक तत्काल 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी एयरलाइंस में डालेंगे। इसके साथ ही 9,700 करोड़ रुपये के कर्ज को इक्विटी में तब्दील करेंगे। नई पूंजी के साथ कंपनी में बैंकों की हिस्सेदारी 50.1 प्रतिशत पर आ गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications