नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बचाने के लिए बिजनेसमैन विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से की अपील।
नई दिल्ली: नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को बचाने के लिए बिजनेसमैन विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से की अपील। जी हां बता दें कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को भारतीय बैंकों से गुजारिश करते हुए कहा 'उनसे पैसा ले लो' और जेट एयरवेज को बचा लो। माल्या ने मंगलवार सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मैं कर्नाटक हाईकोर्ट के समक्ष पीएसयू बैंक और अन्य कर्जदारों का पैसा वापस करने का ऑफर कर चुका हूं। ऐसे में बैंक मेरे से पैसा क्यों नहीं ले रहे। इससे जेट एयरवेज को बचाने में मदद मिलेगी।

पब्लिक सेक्टर के बैंक जेट एयरवेज को बचाने के लिए आगे आए
इतना ही नहीं विजय माल्या से संबंधित मामला ब्रिटेन की अदालत में विचाराधीन है। बता दें कि मंगलवार सुबह किए गए ट्वीट में शराब कारोबारी ने जेट को बैंकों की तरफ से दी जा रही मदद पर भी सवाल उठाया। उसने कहा कि एनडीए सरकार का दोहरा मापदंड है। वहीं उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पब्लिक सेक्टर के बैंक जेट एयरवेज को बचाने के लिए आगे आए, लेकिन उनकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइन के साथ ऐसा नहीं हुआ।
4000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया
वहीं माल्या ने अपने ट्वीट में कहा यह देखकर खुशी हुई कि पीएसयू बैंक जेट एयरवेज में नौकरी, कनेक्टिविटी और उद्यम को बचाने कि लए बेल आउट दिया है। यही इच्छा किंगफिशर एयरलाइन के लिए की गई थी। मैंने किंगफिशर और उसके कर्मचारियों को बचाने के लिए 4000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया। इसे स्वीकार नहीं किया। उन्हीं पीएसयू बैंकों ने देश के बेहतरीन कर्मचारियों और कनेक्टिविटी के साथ बेहतर एयरलाइन को फेल कर दिया। एनडीए सरकार में दोहरा मापदंड।
1500 करोड़ के पैकेज का ऐलान
हालांकि आपको बता दें माल्या की तरफ से ये ट्वीट पीएसयू बैंकों की तरफ से जेट एयरवेज के लिए 1500 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किए जाने के एक दिन बाद किए गए हैं। इससे पहले नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता ने सोमवार को एयरलाइन के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया। गोयल ने इस 25 साल पुरानी एयरलाइन के चेयरमैन का पद भी छोड़ दिया।
वहीं जेट एयरवेज के भविष्य को लेकर कई हफ्ते से चल रही अटकलों के बीच उसके निदेशक मंडल ने एसबीआई (SBI) की अगुवाई में ऋणदाताओं के गठजोड़ की निपटान योजना को मंजूरी दे दी। कंपनी के ऋणदाता अब एयरलाइन के नए मालिक हैं और उनके पास इसकी 51 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी है। वित्तीय संकट की वजह से जेट एयरवेज को 80 विमान खड़े करने पड़े हैं। गोयल ने कर्मचारियों को लिखा कि वह और उनकी पत्नी अनिता दोनों तुरंत प्रभाव से जेट एयरवेज के निदेशक मंडल से हट रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications