वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये फिसलकर 33170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये फिसलकर 33170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। बता दें कि मंगलवार को सोने के भाव में गिरावट आ गई वहीं दूसरी और चांदी का रेट भी आज मंगलवार को गिरा। सोने की कम मांग होने के कारण इसके भाव में गिरावट आई।

अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
जी हां मंगलवार को दूसरी तरफ चांदी का रेट भी कम हो गया। चांदी का रेट 100 रुपए गिरकर 39100 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी में इडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की कम मांग रही। ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत होने के कारण सोने के रेट में गिरावट आई। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंचकर नीचे आ गया।
भारत में आज के सोने की कीमत यहां देखें
आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 0.24 फीसदी गिरकर 1319.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का भाव 0.35 फीसदी गिरकर 15.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश 50-50 रुपए की गिरावट के साथ 33,170 रुपए और 33,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही। सोने का भाव सोमवार को 170 रुपए तेज हो गया था।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर का भाव भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 1 रुपए की तेजी के साथ 38,365 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्कों का भाव स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 80,000 रुपए और 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications