Mukesh Ambani देश के सबसे अमीर शख्स दुनिया में 13वें सबसे बड़े अमीर हैं लेकिन अमीरों की एक खास सूची में वह दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं।
नई दिल्ली: Mukesh Ambani देश के सबसे अमीर शख्स दुनिया में 13वें सबसे बड़े अमीर हैं लेकिन अमीरों की एक खास सूची में वह दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं। जी हां बता दें कि Forbes ने एक सूची तैयार की है जिसमें उन्हें रखा गया है जिनका स्वामित्व किसी स्पोर्ट्स टीम पर है। मुकेश अंबानी IPL में हिस्सा लेने वाली टीम मुंबई इंडियंस के मालिक हैं। मुंबई इंडियंस IPL के इतिहास में सबसे सफल टीमों में एक है।
हालांकि पिछले IPL सीरीज में वह आधे से अधिक मैच हार गई थी। इसके बावजूद मुकेश अंबानी अभी भी दुनिया के सबसे अमीर स्पोर्ट्स ओनर बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले एक साल में 69.2 हजार करोड़ रुपये से पांच गुना बढ़कर 3.5 लाख करोड़ रुपये हो गई। आपको इस बात की जानकारी दें कि उनकी कंपनी रिलायंस का रेवेन्यू करीब 4.2 लाख करोड़ रुपये का है।

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बामर Mukesh Ambani से पिछड़े
अमीर स्पोर्ट्स ओनर की सूची में मुकेश अंबानी के बाद स्टीव बामर का स्थान है। स्टीव बामर सबसे अमीर अमेरिकी हैं जिनकी लॉस एंजेलिस क्लिपर्स, बॉस्केटबाल स्पोर्ट्स टीम है। पिछले साल उनकी संपत्ति 7 फीसदी बढ़कर 2.9 लाख करोड़ रुपये हो गई। आपको बता दें कि बामर करीब 14 साल तक Microsoft के सीईओ रहे हैं। बामर ने 2014 में माइक्रोसॉफ्ट से रिटायरमेंट के बाद अधिकतर शेयर अपने पास ही रखे हैं और पिछले चार साल में माइक्रोसॉफ्ट के शेयर महंगे होने की वजह से बामर की नेटवर्थ भी बढ़ी है।
58 बिलेनियर्स के पास 70 टीमें
फोर्ब्स की सूची के मुताबिक दुनिया भर के 58 बिलेनियर्स की करीब 70 टीमों में हिस्सेदारी है। वे इन टीमों में या तो मेजॉरिटी शेयरहोल्डर हैं या टीम के मैनेजिंग पार्टनर। इनकी कुल संपत्ति करीब मिलाकर 24.8 लाख करोड़ रुपये हैं।
रिलायंस ने तिरुमला मंदिर में 1.11 करोड़ का दान किया
वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने रविवार को यहां के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में 1.11 करोड़ रुपये की राशि दान में दी। इस बात की जानकारी मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तिरुमला में प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में यह राशि तिरुमला तिरुपति देवस्थानाम (टीटीडी) ट्रस्ट को दी गई ताकि इससे जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब लोगों की मदद की जा सके।
हालांकि टीटीडी के एक सूत्र ने बताया कि आरआईएल के कार्यकारी निदेशक पीएमएस प्रसाद ने मंदिर में पूजा करने के बाद टीटीडी के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी को इस राशि का एक डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
