नई दिल्ली। भारतीय जहां भी रहते हैं नए नए रिकॉड बनाते ही रहते हैं। इस बार कमाल दिखाया है ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय अरबपति यूसुफल्ली कादेर (Indian billionaire Yusufalli Kader) ने। इन्होंने लंदन पुलिस की एक इमारत 'ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड' (Great Scotland Yard building) को खरीद कर होटल में तब्दील कर दिया है। इस खरीद को लंदन में प्रॉपर्टी मार्केट में हाल के दिनों की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। चर्चा है कि इस होटल में एक दिन बिताने के लिए लोगों को 10 हजार पाउंड यानी करीब 9 लाख रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। इस बिल्डिंग को होटल बनाने का काम अंतिम चरण में है, और आशा है कि इस साल के अंत तक यह होटल शुरू हो जाएगा।

2015 में खरीदी थी पुलिस की बिल्डिंग
भारतीय अरबपति यूसुफल्ली कादेर (Indian billionaire Yusufalli Kader) ने स्कॉटलैंड यार्ड में इस इमारत को आलीशान होटल में बदलने के लिए 2015 में खरीदा था। कादेर ने चर्चित पुलिस की बिल्डिंग 'ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड' (Great Scotland Yard building) का यह सौदा करीब 11 करोड़ पाउंड में किया था। लंदन महानगर पुलिस ने 1890 तक यानी करीब 60 साल तक इस बिल्डिंग का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब यह चर्चित इमारत अब एक भारतीय की है और वह इसमें होटल चलाएगा।
ऐसे मिली भारतीय को बिल्डिंग
ब्रिटेन ने रक्षा मंत्रालय के लिए धन जुटाने की योजना के तहत इस ऐतिहासिक इमारत का पट्टा दिसंबर 2013 में गेलियार्ड होम्स को बेच दिया गया था। इसके बाद केरल मूल के कादेर (Indian billionaire Yusufalli Kader) ने 2015 में गेलियार्ड होम्स से इमारत का पट्टा खरीद लिया। बाद में इस इमारत को होटल का रूप देने के लिए 7.5 करोड़ पाउंड और खर्च किया गया। यह इमारत ट्रैफलगर स्क्वायर के करीब है। इसमें 150 से अधिक कमरे हैं। ध्यन रहे कि इनमें से कुछ कमरे ऐसे भी जहां पहले पुलिस अपराधियों को रखती थी, लेकिन अब यहां धनी लोग रुकेंगे। इमारत का निर्माण 1829 में हुआ था।
अपराधियों के बनाए सामान मेहमान देखेंगे
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होटल के आने वाले धनी मेहमानों को उनके स्टे के दौरान लंदन के चर्चित अपराधियों के बारे में बताया जाएगा। इनमें से ज्यादातर वो अपराधी होंगे, जो इस बिल्डिंग से जुड़े रहे होंगे। होटल में रुकने वाले मेहमानों को कैदियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां और झाड़-फानूस भी दिखाए जाएंगे। इसके अलावा 19वीं सदी के चोर महिलाओं के एक गिरोह के बारे में भी मेहमानों को जानकारी दी जाएगी।
और भी भारतीय कर चुके हैं ऐसा
इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कभी अपराधियों को रखने के काम आने वाले कमरों को सभाकक्ष और कार्यालयों में बदला जा रहा है। इन्हें किराये पर लिया जा सकता है। मेहमानों के लिए इस होटल में गुप्त व्हिस्की बार, चाय पार्लर, बॉलरूम और रेस्तरां भी हैं। कादेर अबूधाबी स्थित लुलु समूह के प्रमुख हैं। वह उन भारतीय निवेशकों में हैं जिन्होंने हाल के समय में लंदन में संपत्ति खरीदी है और जो भारतीय रिजर्व बैंक के मानदंडों में ढील देने से लाभान्वित हुए हैं। मुंबई स्थित लोढ़ा समूह ने नवंबर 2013 में कनाडाई उच्चायोग का भवन खरीदा था और हिंदुजा समूह ने दिसंबर 2014 में पुराना युद्ध कार्यालय खरीदा था। ग्रेट स्कॉटलैंड यार्ड भवन पुराने युद्ध कार्यालय के पास ही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
