एयर इंडिया ने आलोचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तस्वीरों वाले बोर्डिंग पास ‘वापस’ लेने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: एयर इंडिया ने आलोचना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तस्वीरों वाले बोर्डिंग पास 'वापस' लेने का फैसला किया है। जी हां बता दें कि एयरलाइंस ने पहले कहा था कि तस्वीरों वाले बोर्डिंग पास तीसरे पक्ष के विज्ञापन के रूप में जारी किए गए और अगर ये आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उन्हें वापस लिया जाएगा।

इस बात से अवगत करा दें कि एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार का कहना हैं कि एयर इंडिया ने उन बोर्डिंग पास को वापस लेने का फैसला किया है जिनमें प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री की तस्वीरें थीं। पंजाब के पूर्व डीजीपी शशि कांत ने सोमवार को नयी दिल्ली हवाईअड्डे पर अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर ट्वीट करते हुए सवाल पूछा था कि दोनों नेताओं की तस्वीरें इस पर कैसे हो सकती हैं।
इस बात की भी जानकारी दें कि उन्होंने ट्वीट किया कि आज 25 मार्च 2019 को नयी दिल्ली हवाईअड्डे पर मेरे एयर इंडिया के बोर्डिंग पास पर नरेंद्र मोदी, 'वाइब्रेंट गुजरात' और विजय रुपाणी की तस्वीरें हैं। बोर्डिंग पास की तस्वीर नीचे संलग्न है। हैरानी हो रही है कि हम इस निर्वाचन आयोग पर पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं जो ना कुछ देखता है, ना सुनता है और ना ही बोलता है।
बता दें कि एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह बोर्डिंग पास वही है जो जनवरी में हुए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के दौरान छपे थे और तस्वीरें 'तीसरे पक्ष' के विज्ञापनों का हिस्सा हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इसका एयर इंडिया से कोई लेना देना नहीं है। हालांकि हम जांच कर रहे हैं कि क्या तीसरे पक्ष के विज्ञापन आदर्श आचार संहिता के दायरे में आते हैं। अगर आते होंगे तो इन्हें हटाया जाएगा। ये बोर्डिंग पास ना केवल गुजरात बल्कि पूरे भारत के लिए हैं।
गौरतलब है कि 20 मार्च को रेलवे ने प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाली टिकटें वापस ली थीं। तृणमूल कांग्रेस ने इनके बारे में निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी। बता दें कि रेलवे ने भी यही कहा था कि ये तीसरे पक्ष के विज्ञापन हैं और एक साल पहले छपे टिकटों के पैकेट से बचे हुए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications