नई दिल्ली। बीते हफ्ते (18 मार्च से 23 मार्च 2019) के दौरान चांदी (silver) के दाम सोना (gold) की तुलना में दोगुने से ज्यादा बढ़े। पूरे हफ्तें में जहां प्रति दस ग्राम सोने के रेट में 300 रुपये का उछाल आया वहीं चांदी (silver) के रेट में प्रति किलो 575 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में जहां गोल्ड 280 रुपए गिरकर 32830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं चांदी (silver) का भाव 345 रुपये की गिरावट के साथ 38725 रुपए प्रति किलो पर आकर बंद हुआ था। लेकिन हफ्ते के अंतिम दिन यानी शनिवार को सोना (gold) 80 रुपये बढ़कर 33,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच कर बंद हुआ तो औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी (silver) भी बढ़कर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम आकर बंद हुई।

ऐसे जानते हैं सोने की शुद्धता
-24 कैरेट (24 carat gold) का मतलब होता है 100 फीसदी शुद्ध सोना (gold) (99.9%)
-22 कैरेट (22 carat gold) का मतलब होता है कि सोना (gold) 91.7 फीसदी सही है
-18 कैरेट (18 carat gold) का मतलब होता है कि 75.0 फीसदी सही है सोना (gold)
-14 कैरेट (14 carat gold) का मतलब होता है कि 58.3 फीसदी सही है सोना (gold)
-12 कैरेट (12 carat gold) का मतलब होता है कि 50.0 फीसदी सही है सोना (gold)
-10 कैरेट (10 carat gold) का मतलब होता है कि 41.7 फीसदी सही है सोना (gold)
जानें 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold) का मतलब
जब हम 24 कैरेट सोने की बात करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि हम शुद्ध सोने की बात कर रहे हैं। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.9 फीसदी रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है, क्योंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 99.9% है। शुद्ध सोने की पहचान है कि वह बहुत ज्यादा ही लचीला होता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसको कागज से भी पता बनाया जा सकता है। कई मंदिरों और स्थानों पर सोने के वर्क का प्रयोग सजावट के तौर पर होता है। वहीं 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उसका गहना बनाना आसान नहीं है। शुद्ध सोने में लीचीलापन अधिक होता है जिसके कारण उससे बने गहने मुड़ सकते हैं। इससे गहनों का आकार खराब हो जाता है और वह दोबारा पहनने लायक नहीं रहते हैं। भारत में ज्यादातर लोग सोने आभूषण पहनते हैं, इनमें इयर रिंग, अंगूठी और गले की चेन सबसे ज्यादा पहनी जाती है। लोग भी इन गहनों को लगातार पहनते हैं वहीं अगर ये गहने 24 कैरेट सोने के बने हों तो ये बहुत जल्द मुड़ जाएंगे। इसी लिए ज्यादातर गहने 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold) के नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : ये हैं Bank FD से दोगुना रिटर्न वाली स्कीमें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
