देश में लगातार दो दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमत (perol-diesel price) में बढ़ोतरी का सिलसिला बरकरार है, आज यानि 23 मार्च को भी पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली: देश में लगातार दो दिनों से पेट्रोल डीजल की कीमत (petrol-diesel price) में बढ़ोतरी का सिलसिला बरकरार है, आज यानि 23 मार्च को भी पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में मंदी के बाद भी स्थानीय स्तर पर डीजल की कीमतों में राहत का दौर जारी है। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) ने शनिवार को डीजल की कीमतों में 5 से 6 पैसे की कटौती की। जबकि पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी की। हालांकि, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे की कटौती की गई है।

महानगरों में पेट्रोल का भाव
IOCL ने देश के तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.81 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 78.43 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 75.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके उलट कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की कटौती की गई है और यह घटकर 74.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में डीजल का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में 5 पैसे की कटौती की गई है और यह घटकर 66.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 68.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल की कीमतों में 5 पैसे की कमी हुई है और यह 69.76 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में डीजल 6 पैसे की कटौती के बाद 70.37 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
जबकि दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 72.14 रुपए, 72.02 रुपए, 72.9 रुपए और 72.68 रुपए प्रति लीटर रहीं। वहीं अगर बात करें तो पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 68.78 रुपए, 71.97 रुपए, 76.75 रुपए, 75.82 रुपए और 75.88 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।
कच्चे तेल की कीमतों में मामूली कटौती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। शनिवार को सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली कटौती दिखी। आज ब्रेंट क्रूड 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 66.74 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 59.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इस बात से भी अवगत करा दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
