शनिवार को स्थानीय जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए चमककर 33,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
नई दिल्ली: शनिवार को स्थानीय जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए चमककर 33,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 30 रुपए चमककर 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

बाजार में धातुओं की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु की चमक बढ़ी रही। लंदन का सोना हाजिर तेजी में 1,313.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर बढ़कर 1,319.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 15.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि होली से पहले सोने के भाव में रही गिरावट के बाद से खुदरा जेवराती ग्राहकी तेज हो गई है, जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है।
भारत में आज के सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए ये पढ़ें
आठ ग्राम वाली गिन्नी में बदलाव नहीं
घरेलू स्तर पर ग्राहकी आने से सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए बढ़कर 33,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,960 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर टिकी रही।
भारत में चांदी की कीमत यहां देखें
औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 30 रुपए की तेजी में 39,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी वायदा 10 रुपए की गिरावट में 38,360 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,130
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,960
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,300
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,360
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
