गुरुवार को होली के दिन पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों से लोगों को मिला राहत।
नई दिल्ली: गुरुवार को होली के दिन पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) की कीमतों से लोगों को मिला राहत। आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती हुई है, पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल (petrol) जहां महंगा हुआ वहीं डीजल (diesel) के दामों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। तेल विपणन कंपनी ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दामों में परिवर्तन कर दिया है।

जबकि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दामों में 7 पैसे की कमी कर दी गई है। उधर डीजल के दामों में भी परिवर्तन कर दिया है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दामों में 8 पैसे की कमी कर दी गई है। वहीं चेन्नई में डीजल के दामों में 9 पैसे की कमी दर्ज हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के दाम में कुछ दिन पहले लगातार तेजी का रुख बना हुआ था। लेकिन डीजल के और पेट्रोल के दामों में राहत मिली है।
महानगरों में पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट (indian oil website) के अनुसार, पेट्रोल जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 73.09 रुपये प्रति लीटर वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 78.40 रुपये प्रति लीटर जबकि कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 74.86 रुपये प्रति लीटर और तो चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 75.59 रुपये प्रति लीटर देखने को मिला।
डीजल की कीमत महानगरों में
गुरुवार को जयपुर में एक लीटर डीजल 68.81 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में एक लीटर डीजल 69.97 रुपये प्रति लीटर जबकि कोलकाता में एक लीटर डीजल 68.59 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में एक लीटर डीजल 70.59 रुपये प्रति लीटर रहा।
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
