देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या तीसरी बार 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। दूरसंचार नियामक ट्राई के अनुसार रिलायंस जियो, बीएसएनएल तथा एयरटेल ने जनवरी में नए ग्राहकों को जोड़ा है।
नई दिल्ली: देश में दूरसंचार ग्राहकों की संख्या तीसरी बार 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। दूरसंचार नियामक ट्राई के अनुसार रिलायंस जियो, बीएसएनएल तथा एयरटेल ने जनवरी में नए ग्राहकों को जोड़ा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की जनवरी 2019 की मासिक ग्राहक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या दिसंबर में 1,19.79 करोड़ थी, जो जनवरी 2019 में बढ़कर 120.38 करोड़ हो गई। यह मासिक आधार पर 0.49 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।

120 करोड़ के आंकड़े को पार
जबकि इससे पहले, जुलाई 2017 और मई 2018 में ग्राहकों की संख्या 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। मोबाइल ग्राहकों की संख्या जनवरी में 118 करोड़ हो गई, जो दिसंबर में 117 करोड़ थी। वहीं लैंडलइन कनेक्शन की संख्या जनवरी में घटकर 2.17 करोड़ पर आ गई, जो दिसंबर में 2.18 करोड़ थी।
कंपनी ने 93 लाख नए मोबाइल ग्राहक बनाए
वहीं इस दौरान सर्वाधिक ग्राहक रिलायंस जियो ने जोड़े। आपको बता दें कि कंपनी ने 93 लाख नए मोबाइल ग्राहक बनाए। उसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल का स्थान रहा, जिसने 9.82 लाख ग्राहक जोड़े। भारती एयरटेल ने एक लाख नए ग्राहक जोड़े। इससे पहले दिसंबर में कंपनी के ग्राहकों की संख्या घटी थी। कुल मिलाकर जनवरी में शुद्ध रूप से 59 लाख नए ग्राहक जुड़े। यह संख्या एक साल पहले इसी महीने में एक करोड़ थी।
हालांकि, इस दौरान वोडाफोन आइडिया तथा टाटा टेलीसर्विसेज ने 44 लाख मोबाइल ग्राहक गंवाए। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने इस दौरान 35.8 लाख ग्राहक गंवाए, जबकि टाटा टेलिसविर्सिज ने 8.40 लाख ग्राहकों से हाथ धोए। सरकारी क्षेत्र की एमटीएनएल को 4,927 ग्राहकों का नुकसान हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
