आईडीबीआई बैंक का नाम नहीं बदला जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक का नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक का नाम नहीं बदला जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र के नियामक रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक का नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में सरकार की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद बैंक का नाम बदलने का प्रस्ताव किया गया था।

वहीं आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले महीने बैंक का नाम बदलकर एलआईसी आईडीबीआई बैंक या एलआईसी बैंक करने का प्रस्ताव किया था। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिग्रहण के बाद निदेश मंडल ने बैंक का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था। आज आईडीबीआई बैंक का शेयर 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
हालांकि आईडीबीआई बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा, कि निदेशक मंडल ने 19 मार्च 2019 को हुई बैठक में आरबीआई से मिली सूचना पर गौर किया। सूचना में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक आईडीबीआई बैंक लि. का नाम बदलने के आग्रह को स्वीकार करने में असमर्थ है। हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया कि नियामक ने किन कारणों से नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज किया है।
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में आरबीआई ने आईडीबीआई बैंक को सरकारी बैंक की जगह निजी क्षेत्र के बैंक में वर्गीकृत कर दिया। इसका कारण एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण है। पिछले साल अगस्त में मंत्रिमंडल ने बैंक के प्रवर्तक के रूप में एलआईसी को आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
