बुधवार को चांदी के भाव में तेजी आ गई। सोने का रेट हालांकि स्थिर रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 40 रुपए की तेजी के साथ 39,000 हजार प्रति किलो हो गया।
नई दिल्ली: बुधवार को चांदी के भाव में तेजी आ गई। सोने का रेट हालांकि स्थिर रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 40 रुपए की तेजी के साथ 39,000 हजार प्रति किलो हो गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट की मांग आई। दूसरी तरफ सोने का रेट 32,970 रुपए पर स्थिर रहा।

ट्रेडर्स के मुताबिक स्थानीय हाजिर बाजार में सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण भाव में तेजी आई। होली के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद रहेगा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का रेट 0.20 फीसदी गिरकर 1304.27 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी का भाव 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15.40 डॉलर प्रति औंस रहा।
भारत में आज के सोने की कीमत यहां चेक करें
वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला 32,970 रुपए और 32,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही।
जबकि दूसरी ओर चांदी हाजिर 40 रुपए की तेजी के साथ 38,960 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 95 रुपए तेज होकर 38,126 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्कों में कोई बदलाव नहीं आया। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने का कारोबार करने वालों की अमेरिका पर नजर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने के भाव में बदलाव आ सकता है। इस बैठक के फैसले के बाद ही सोने के रेट में उतार या चढ़ाव होगा। इसका असर भारत में भी पड़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications