विदेश यात्रा का प्लान बना रहा हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
नई दिल्ली: विदेश यात्रा का प्लान बना रहा हैं तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों ने विश्व के अन्य देशों के साथ वीजा को लेकर कुछ करार किए हैं। अगर आप भारत से बाहर घूमने जाते हैं तो आपको बता दें कि विश्व के 25 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। सभी देशों ने वीजा के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं आइए जानते हैं उनके बारे में।

बता दें कि 41 देशों के साथ वीजा ऑन अराइवल (पहुंचने पर वीजा मिलना) का प्रावधान है। जबकि 132 देशों की यात्रा करने से पहले आपके पास वीजा होना चाहिए। जैसा कि वीजा का मिलना बहुत मुश्किल भरा काम होता है। इसके लिए कई तरह के पेपर वर्क करने होते हैं। कई बार पूछताछ होती है, जिसके बाद वीजा मिलता है। इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए वीजा जारी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।
वीजा नियमों में किए गए हैं ये बदलाव
जापान का वीजा लेना भारतीयों के लिए काफी मुश्किल रहा है। जापान ने हमेशा से भारतीय के लिए एक सख्त रवैया रखा है। बदले हुए वीजा नियमों के मुताबिक, यदि कोई भारतीय जापान जाता है तो इसके लिए उसे एंप्लॉयमेंट और एक्सप्लेनेशन लेटर की जरूरत नहीं है।
यूएई अपने देश में पर्यटन को काफी बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए दुबई को पर्यटन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में जिनके पास UAE का वीजा है उनके 18 साल से छोटे डिपेंडेंट (बेटा-बेटी) को 15 जुलाई से 15 सितंबर के बीच वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रिसर्च, मेडिकल, साइंस के प्रोफेशनल्स और इंवेस्टर्स को 10 साल के लिए लॉन्ग टर्म वीजा दिया जाने लगा है।
सऊदी अरब ने भी वीजा को लेकर बदलाव किए हैं पहले यह देश अकेली महिलाओं को वीजा नहीं देता था लेकिन अब यदि यह देश 25 साल से अधिक उम्र की महिलाओं कोटूरिस्ट वीजा आसानी से दे रहा है।
इजरायल ने भारतीयों के लिए वीजा फीस को कम किया है। अगर आप इयरायल घूमने और बिजनेस करने के मकसद से जाते हैं तो B2 कैटेगरी के तहत वीजा फीस को 1700 रुपये से घटाकर 1100 रुपये कर दिया गया है।
फ्रांस के एयरपोर्ट पर भारतीयों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेने के दौरान भी ट्रांजिट वीजा की जरूरत पड़ती थी। लेकिन अब 23 जुलाई 2018 के बाद से ट्रांजिट वीजा के झंझट को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, अभी भी अगर आप इस दौरान फ्रांस की खूबसूरती को देखना चाहते हैं तो ट्रांजिट वीजा की जरूरत होगी।
म्यांमार ने भारत के साथ e-Visa सेवा की शुरुआत की है। ऐसे में आप अगर म्यांमार घूमने जाना चाहते हैं तो 48 घंटे के भीतर ऑनलान आवेदन कर वीजा मिल जाएगा। इसी तर्ज पर उजबेकिस्तान ने भी भारत के साथ e-Visa की शुरुआत की है।
दुबई और अबू धाबी आने वाले दिनों में वीजा के नियमों में बदलाव की पूरी संभावना है। ऐसी संभावना है कि ये दोनों मुल्क भारतीयों को 2 दिनों के लिए मुफ्त में ट्रांजिट वीजा दे सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications