मंगलवार को आज सोने के भाव में तेजी आई। सर्राफा बाजार में चांदी का भाव भी चमक गया।
नई दिल्ली: मंगलवार को आज सोने के भाव में तेजी आई। सर्राफा बाजार में चांदी का भाव भी चमक गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 140 रुपए की तेजी के साथ 32,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने में आज ज्वेलर्स की मांग आई।
दूसरी तरफ चांदी का भाव 235 रुपए की तेजी के साथ 38,960 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के भाव में तेजी इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण आई। ट्रेडर्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर तेजी के कारण सोने के रेट में तेजी आई।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां देखें
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक इस हफ्ते है। सभी सोना कारोबारियों की नजर इस महत्वपूर्ण बैठक पर है। अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव इसी बैठक के आधार पर तय होंगे।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का रेट तेज होकर 1308.3 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी का भाव 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 15.47 डॉलर प्रति औंस रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 140-140 रुपए तेज होकर 32,970 रुपए और 32,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही।
भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां देखें
वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 235 रुपए की गिरावट के साथ 38,960 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 166 रुपए तेज होकर 38,031 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्कों में कोई बदलाव नहीं आया। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 79,000 रुपए और 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहा।


Click it and Unblock the Notifications