पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद देश की जांच एजेंसियों के साथ आंख-मिचौनी का खेल खेलने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी (nirav modi) अब कभी भी गिरफ्तार (arrest) किया
नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद देश की जांच एजेंसियों के साथ आंख-मिचौनी का खेल खेलने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी (nirav modi) अब कभी भी गिरफ्तार (arrest) किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। बता दें कि ईडी ने अदालत से प्रत्यर्पण के संबंध में अदालत में अपील की थी।

हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अनुरोध पर लंदन की अदालत ने हीरा कारोबारी और हजारों करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी से संबंधित वारंट जारी किया है। वहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि ईडी ने अदालत से प्रत्यर्पण के संबंध में उसकी गिरफ्तारी का अनुरोध किया था।
दरअसल, बैंकों से करीब 13 हजार करोड़ से भी अधिक रकम लेकर देश छोड़कर फरार होने वाला नीरव मोदी हाल ही के दिनों में लंदन की सड़कों पर अपना बेखौफ घूमता नजर आया था, जिसका वीडियो अंग्रेजी के एक अखबार की वेबसाइट पर जारी किया गया था। हालांकि, उस अखबार के रिपोर्टर ने भारत से अरबों रुपये की रकम लेकर फरार होने और भारत की जांच एजेंसियों द्वारा उससे संबंधित कार्रवाई किये जाने के संबंध में कई सवाल भी किये थे, लेकिन उसने हर सवाल के जवाब में केवल 'सॉरी, नो कमेंट' कहकर ही टाल दिया था।
वहीं इसके पहले, उसके बारे में कई तरह की अटकलें लगायी जा रही थीं कि वह किस देश में शरण लिये हुए है, जबकि भारत की जांच एजेंसियों की अपील पर इंटरपोल की ओर से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। लंदन में दिखने के बाद के बाद ईडी की ओर से अपील किये जाने के बाद लंदन अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
लंदन के वेस्ट एंड इलाके में नीरव मोदी
जानकारी दें कि रिपोर्ट के मुताबिक पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड इलाके में रह रहा है और डायमंड बिजनेस चला रहा है। वह वीडियो में लगातार नो कमेंट कहता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय अफसरों ने नीरव के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
