देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी डिजिटल सेवाओं को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है।
नई दिल्ली : देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी डिजिटल सेवाओं को बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है। जी हां बैंक की योजना अगले दो साल में सभी तरह के लेनदेन को एक प्लेटफॉर्म के तहत लाने की है। इस बात से अवगत करा दें कि बैंक यह काम अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 'yono' की मदद से करेगा। योनो एक एकीकृत डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है जो कि उपयोगकर्ताओं को कई वित्तीय या अन्य सेवाएं उपलब्ध कराता है।

16,500 एसबीआई एटीएम में उपलब्ध होगी
जैसा कि आप सब इस बात से रूबरू हैं कि बैंक ने शुक्रवार को "योनो कैश" सेवा शुरू की है। यह सेवा ग्राहकों को बिना कार्ड इस्तेमाल के एसबीआई के योनो कैश एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देगी। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार का कहना हैं कि योनो प्लेटफॉर्म के जरिए हमारी कोशिश अगले दो वर्ष में सभी प्रकार के लेनदेन गतिविधियों को एक प्लेटफॉर्म के तहत लाना है और एक अनूठा डिजिटल यूनिवर्स तैयार करने की योजना है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार के मुताबिक यह सर्विस अभी देश के 16,500 एसबीआई एटीएम में उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य एटीएम में यह सुविधा अगले 3 से 4 महीने में उपलब्ध होने की संभावना है।
योनो एप पर नकद निकासी की प्रक्रिया शुरू कर सकते
योनो कैश को लेकर कुमार ने कहा कि यह पहल एटीएम से डेबिट कार्ड का उपयोग करने से जुड़ी ग्राहकों की चिंताओं को दूर करेगी। बैंक के अनुसार ग्राहक योनो एप पर नकद निकासी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। और लेनदेन के लिए छह अंकों का योनो कैश पिन सेट कर सकते हैं। उन्हें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से लेनदेन के लिए छह अंकों की रेफरेंस नंबर भी मिलेगा। ग्राहक को पिन और रेफरेंस नंबर दोनों की मदद से अगले 30 मिनट के भीतर निकासी प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
70 लाख से अधिक एक्टिव यूजर
देश में वित्तीय और जीवनशैली सेवाओं का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने की दिशा में योनो एसबीआई की एक बड़ी छलांग है। यह 85 ई-कॉमर्स कंपनियों से अनुकूलित उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने वाला पहला व्यापक डिजिटल बैंकिंग मंच है। योनो एसबीआई को नवंबर 2017 में पेश किया गया था। फरवरी, 2019 तक योनो को 1.80 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसके 70 लाख से अधिक एक्टिव यूजर हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
