शन‍िवार को सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट

स्‍थान‍ीय बाजार में 50 रुपये लुढ़कर दो महीने के निचले स्‍तर पर आया सोना। जी हां जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।

नई द‍िल्‍ली: स्‍थान‍ीय बाजार में 50 रुपये लुढ़कर दो महीने के निचले स्‍तर पर आया सोना। जी हां जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर दो महीने से ज्यादा के निचले स्तर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 160 रुपए फिसलकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। डॉलर की तुलना में रुपए में जारी मजबूती का असर स्थानीय बाजार पर दिखा रहा है। इससे सोने-चांदी में नरमी है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर इनमें तेजी बनी हुई है।

Todays 16th March Gold Price Reduce 325 Rs In India

इंटरनेशनल मार्केट में सोनी और चांदी के दाम

इस बात से अवगत करा दें कि विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 6.30 डॉलर चमककर 1,302.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.20 डॉलर की गिरावट में 1,302.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर 0.12 डॉलर चढ़कर 15.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

चांदी की कीमतों में 160 रुपए की गिरावट

वहीं दूसरी और स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 33,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। यह 12 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 32,890 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी पूरी मजबूती के साथ 26,400 रुपए पर टिकी रही।

भारत में आज चांदी की कीमत जाने के ल‍िए यहां देखें

सोना तीन दिन में 325 रुपए सस्ता हो चुका है। इस दौरान चांदी के भाव भी 700 रुपए उतर चुके हैं। चांदी हाजिर शनिवार को 160 रुपए की गिरावट में 39,010 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। यह गत 07 मार्च के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 255 रुपए लुढ़ककर 38,085 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ तथा ये क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा के भाव बिके।

सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,060
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,890
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,010
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,085
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+