सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट

सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही। चांदी का रेट भी आज गिरा।

नई दल्‍ली: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही। चांदी का रेट भी आज गिरा। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 260 रुपए फिसलकर 33,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी भी 130 रुपए लुढ़ककर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Todays 15th March Gold And Silver Price In India

बाजार में मजबूत हुआ सोना

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में मजबूती आई है। इसके अलावा ब्रेक्जिट को लेकर जारी विवाद और वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पड़ने की आशंका से सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है।

लंदन का सोना हाजिर 6.70 डॉलर चमककर 1,302.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,304.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 15.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के ल‍िए य‍हां क्‍लिक करें

चांदी के दामों में भी हुई गिरावट

वैश्विक तेजी के बीच घरेलू मांग सुस्त होने से सोना स्टैंडर्ड 260 रुपए फिसलकर 33,110 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,940 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपए पर स्थिर रही।
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट रही। चांदी हाजिर 130 रुपए फिसलकर 39,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 320 रुपए की गिरावट के साथ 38,340 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

भारत में आज की चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+